राहुल के सवालों पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर जानिए 40 मिनट में क्या कुछ बोला?

451

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में हिस्सा लिया। एक घंटा 40 मिनट की स्पीच में ट्रम्प का नाम लिए बिना विपक्ष के सवालों के जवाब देते नजर आए। इससे पहले राहुल गांधी ने 36 मिनट स्पीच दी। कहा, ‘अगर दम है तो प्रधानमंत्री यहां सदन में यह बोल दें कि वह झूठ बोल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे से ज्यादा बहस चली।’

उन्होंने बताया कि UN के 193 देशों में सिर्फ 3 देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अब तक 26 बार कह चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने कराया।

पीएम ने कहा कि देश-दुनिया भर से भारत को समर्थन मिला। यह दुर्भाग्य है कि मेरे देश के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं है। 22 अप्रैल के हमले के बाद 3-4 दिन में ही ये उछल रहे थे, कह रहे थे कहां गई 56 इंच की छाती, कहां गया मोदी, मोदी तो फेल हो गया। क्या मजा ले रहे थे। उनको लग रहा था कि बाजी मार ली।

उन्होंने कहा कि पहलगाम के हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की हत्या में भी अपनी राजनीति तलाश रहे थे। अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए मुझ पर निशाना साध रहे थे। उनकी बयानबाजी छिछोरापन देश के सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रहा था। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को न भारत के सामर्थ्य पर भरोसा है। न सेना पर इसलिए वे लगातार सवाल उठा रहे हैं। ऐसा करके मीडिया में हेडलाइंस तो ले सकते हैं, लेकिन देशवासियों के दिलों में जगह नहीं बना सकते।

ये भी पढ़ें: अमित शाह का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर शुरु हुआ लंबा भाषण, संसद में विपक्ष सुन्न! VIDEO

10 साल में जो हमने तैयारियां की हैं वो न की होती तो हमारा कितना नुकसान हो सकता था

पीएम मोदी ने कहा- मैं हमारी सेना के शौर्य को सदन के जरिए देश के सामने रखना चाहत हूं। पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तानी सेना को अंदाजा लग चुका था कि भारत बड़ी कार्रवाई करेगा। उनकी तरफ से परमाणु हमले के बयान भी आने लगे थे।

  • पहली पक्ष, 6 और 7 मई की रात जैसा तय किया था वैसा किया और पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाया। 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला हमारी सेना ने ले लिया।
  • दूसरा पक्ष, पाकिस्तान के साथ हमारी लड़ाई तो कई बार हुई है। लेकिन ये पहली ऐसी भारत की रणनीति बनी, कि जिसमें पहले जहां कभी नहीं गए थे वहां हम पहुंचे। पाकिस्तान के कोने कोने में आतंकी अड्‌डों को धुआं धुआं कर दिया। सोच नहीं सकता कोई बहावलपुर मुरीदके उसको भी जमींदोज कर दिया। हमारी सेनाओं ने आतंकी अड्‌डों को तबाह कर दिया।
  • तीसरा पक्ष, पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी को हमने झूठा साबित कर दिया। भारत ने सिद्ध कर दिया कि न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगा न भारत इसके सामने झुकेगा।
  • चौथा पक्ष, भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता दिखाई। पाकिस्तान के सीने पर सटीक प्रहार किया। उसके एयरबेस को भारी नुकसान हुआ। आज तक उनके कई एयरबेस आईसीयू में पड़े हैं। आज तकनीकी आधारित युद्ध का युग है। ऑपरेशन सिंदूर, इस महारत में भी सफल सिद्ध हुआ है। अगर पिछले 10 साल में जो हमने तैयारियां की हैं वो न की होती तो हमारा कितना नुकसान हो सकता था, हम अंदाजा लगा सकते हैं।
  • पांचवां पक्ष, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहली बार आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दुनिया ने पहचाना। हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी। और भी एक महत्वपूवर्ण काम जो हुआ है, जब राजीव गांधी जी थे, उस समय डिफेंस का काम देखने वाले जो थे। जब मैंने CDS की घोषणा की थी तो वे बहुत प्रसन्न होकर मुझसे मिलने आए थे।

जब अभिनंदन पकड़े तो कुछ लोगों ने सोचा- अब मोदी फंसा
बालाकोट में एयरस्ट्राइ हुई तो उसमें यह तो नहीं कह सकते है कि हमने भी की थी। तो उसमें कहने लगे फोटो दिखाओ, कौन मरा, कितने गिरे… पाकिस्तान भी यह कहता था ये भी यही कहते थे। जब अभिनंदन पकड़े गए तो पाकिस्तान का खुश होना स्वाभाविक था। क्योंकि उनके पास भारत की सेना का जवान था। लेकिन यहां भी कुछ लोग कानों कानों में कह रहे थे कि अब मोदी फंसा। अब अभिनंदन को वापस लाकर दिखाए। डंके की चोट पर अभिनंदन वापस आए।

जब वे वापस आए तो ये बोले बड़ा नसीब वाला आदमी है। पहलगाम के बाद भी एक जवान पाकिस्तान की सीमा में गया, और पकड़ा गया। इन्हें लगा एक और मौका मिल गया। सोशल मीडिया में BSF के जवान पर न जाने क्या क्या चला दिया। लेकिन वह जवान भी आन बान शान के साथ वापस आ गया।

राहुल गांधी के किस सवालों के जवाब दिए

राहुल: अगर दम है तो पीएम यहां सदन में यह बोल दें कि ट्रम्प सीजफायर पर झूठ बोल रहे हैं। मोदी: राहुल के सवाल का सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन इतना कहा- दुनिया के किसी भी देश ने भारत को कार्रवाई करने से रोका नहीं है।

राहुल: सरकार ने PAK को हमले की जानकारी दी और 35 मिनट में सरेंडर किया। मोदी: सेना को खुली दी। 6-7 मई की रात जो तय था, वही हुआ। पाकिस्तान कुछ नहीं कर सका। 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला हमारी सेना ने ले लिया।

राहुल: किसी भी देश ने पाकिस्तान का विरोध नहीं किया। मोदी: UN के 193 देशों में सिर्फ 3 देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया।

राहुल: कैप्टन शिवकुमार (इंडोनेशिया में डिफेंस अतेशी) ने कहा था कि भारत ने कुछ एयरक्राफ्ट्स खोए हैं। सरकार इस पर जबाव दे। मोदी ने पूरे भाषण में इस पर कुछ नहीं कहा। अमित शाह और ना ही राजनाथ सिंह ने कुछ कहा।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

मोदी ने गिनाए पुराने घटनाक्रम, कांग्रेस पर पलटवार
पीएम मोदी ने पुरानी घटनाओं को याद करते हुए कहा-अक्साई चिन काे पूरे क्षेत्र को बंजर जमीन करार दिया गया। देश की 38 हजार वर्गकिमी जमीन हमें खोने पड़ी। मैं जानता हूं मेरी कुछ बातें चुभने वाली हैं।

  • 1962 और 63 के बीच कांग्रेस के नेता, जम्मू कश्मीर के पुंछ उरी, और किशनगंगा को छोड़ देने का प्रस्ताव रख रहे थे। भारत की भूमि और वह भी लाइन ऑफ पीस के नाम पर किया जा रहा था।
  • 1966 रण ऑफ कच्छ पर इन्हीं लोगों ने मध्यस्थता स्वीकार की। ये था इनका नेशनल सिक्योरिटी का विजन।
  • 1965 की जंग में हाजी पीर पास को हमारी सेना ने वापस जीत लिया था, लेकिन कांग्रेस ने उसे फिर लौटा दिया।
  • 1971 पाकिस्तान के 93 हजार फौजी हमारे पास बंदी थे। हम बहुत कुछ कर सकते थे। उस दौरान थोड़ी समझ होती लेकिन मौका छोड़ दिया गया। कम से कम करतारपुर साहब को ले सकते थे। वह भी नहीं कर पाए।
  • 1974 श्रीलंका को कच्चाथिवु द्वीप दे दिया गया। क्या गुनाह था, तमिलनाडु के मछुआरों का, जो श्रीलंका को गिफ्ट कर दिया।
  • 2014 में देश ने इनको मौका नहीं दिया वरना आज सियाचिन भी हमारे पास नहीं होता। कांग्रेस के जो लोग आज हमें डिप्लोमेसी का पाठ पढ़ा रहे हैं, मैं उन्हें उनकी डिप्लोमेसी याद दिला रहा हूं।
  • 26/11 के बाद भी कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम कम नहीं हुआ। हमले के कुछ हफ्तों बाद ही पाकिस्तान से बातचीत शुरू कर दी। कांग्रेस सरकार ने एक भी डिप्लोमैट को बाहर करने की हिम्मत नहीं की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।