Pahalgam Terror Attack: सऊदी अरब से आज रात ही लौटेंगे PM मोदी, CCS की इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई

246

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब (Narendra Modi Saudi Arabia Visit) का दौरा बीच में छोड़कर वापस लौटेंगे। मोदी आज ही सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के न्योते पर दो दिन के सऊदी दौरे पर पहुंचे थे। मोदी को आज स्टेट डिनर में शामिल होना था और इसके बाद कल वो MBS के साथ कई समझौते पर बात करने वाले थे, लेकिन कश्मीर हमले की वजह से उनका यह प्रोग्राम बीच में रद्द कर दिया गया।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी सऊदी अरब यात्रा को बीच में ही छोड़कर आज रात भारत के लिए रवाना होंगे। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने भी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल और सऊदी अरब के राजदूत सुहैल अजाज खान ने प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी के स्वदेश लौटने की जानकारी दी।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहलगाम हमले पर संवेदना जताने के लिए जल्दी ही पीएम मोदी से बात करेंगे। अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। मोदी कल केंद्रीय कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में 27 से ज्यादा लोगों की मौत, यहां देखें मृतकों और घायलों की पूरी लिस्ट

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी सऊदी यात्रा थी। इससे पहले वो 2016 और 2019 में सऊदी गए थे। जबकि MBS अब तक 2019 और 2023 में भारत दौरे पर आ चुके हैं। MBS का 2022 में भारत आने का प्लान था, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से यह दौरा टल गया था।

ये भी पढ़ें: Pahalgam:”जाकर मोदी को बता देना”, पहलगाम आतंकी हमले में मृतक की पत्नी का सामने आया बयान, देखें VIDEO

दोनों देशों के बीच 1947 से डिप्लोमैटिक रिलेशन हैं, 2010 में इन्हें स्ट्रैटेजिक रिलेशन में बदल दिया गया था। 2024 की शुरुआत से अब तक भारत की ओर से सऊदी अरब की 11 मंत्री स्तरीय यात्राएं हो चुकी हैं। जबकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री और उद्योग एवं खनिज संसाधन मंत्री क्रमशः नवंबर 2024 और फरवरी 2025 में भारत दौरे पर आए थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।