उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag Bus Accident) में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां घोलतीर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे के दौरान बस से करीब चार-पांच लोग बाहर छिटककर गिर गए। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस बस में करीब 18 लोग सवार थे, इनमें से 1 की मौत हो गई है, जबकि 7 घायल हैं। 10 लोग लापता हैं।
सूचना के मुताबिक ये हादसा बद्रीनाथ हाईवे के घोलतीर में हुआ है, ये बस कैसे गिरी और क्या हुआ इसकी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। खराब मौसम और बारिश की वजह से नदी का बहाव बेहद तेज था। ऐसे में बस भी तेज बहाव में नदी में समा गई है।
इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बुधवार को बादल फटने की 4 घटनाएं हुईं। कुल्लू में जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। इसके अलावा कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बादल फटा।
ये भी पढ़ें: 50 Years Of Emergency: आपातकाल के 50 साल: क्या लोकतंत्र अब भी डरा हुआ है?
#WATCH | Uttarakhand | One person dead, seven injured after an 18-seater bus falls into the Alaknanda river in Gholthir of Rudraprayag district. Teamsof SDRF, Police and Administration conduct search and rescue oeprationd
Video source: Police pic.twitter.com/dgdznAc0ck
— ANI (@ANI) June 26, 2025
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

कांगड़ा के खनियारा में 6 और कुल्लू में सैंज के रैला बिहाल में 3 लोग लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है। धर्मशाला में बादल फटने की घटना खनियारा में बिजली प्रोजेक्ट के पास हुई। इससे नदी में बाढ़ आ गई। प्रोजेक्ट में काम करने वाले 20 मजदूर बह गए। बाद में 2 के शव बरामद हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी चला।
देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश के 11 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, एमपी, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र शामिल है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































