फरवरी में (1 February Rules ) 5 बड़े बदलाव हो रहे हैं। आज से सिगरेट और तम्बाकू प्रोडक्ट्स महंगे हो गए हैं। वहीं अब से नई कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 तक महंगा हो गया है। यहां जानिए आज से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं..और आपकी जेब पर क्या असर डालने वाले हैं।
1. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 50 रुपए तक बढ़े: आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 49 रुपए बढ़कर ₹1740.50 हो गई है। पहले यह ₹1691.50 में मिल रहा था। वहीं चेन्नई में यह अब 50 रुपए महंगा होकर 1899.50 रुपए में मिलेगा।
2. GST बढ़ा, सिगरेट 40% तक महंगी होंगी: 3 सितंबर 2025 को किए गए बदलाव के बाद अब 1 फरवरी से पान मसाला, खैनी और गुटखा जैसे तंबाकू उत्पादों पर 40% GST लगेगा। सेस हटा दिया गया है। अभी तक इन पर 28% GST के साथ ‘कंपनसेशन सेस’ लगता था। इससे कुल टैक्स 50% से ज्यादा हो जाता था।
सिगरेट पर उसकी लंबाई के आधार पर नई एक्साइज ड्यूटी भी लागू होगी। ₹2.05 से लेकर ₹8.5 प्रति स्टिक तक ये एक्साइज ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा तंबाकू उत्पादों की तरह सिगरेट पर 40% GST भी लगेगा। हालांकि बीड़ी पर राहत देते हुए जीएसटी को 18% कर दिया गया है।
एक्साइज ड्यूटी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में जुड़ती है। जब सिगरेट फैक्ट्री से निकलती है, तो उस पर एक्साइज लग चुका होता है। इसके बाद जब उस पर GST लगाया जाता है, तो वह ‘बढ़ी हुई कीमत’ (जिसमें एक्साइज शामिल है) पर लगता है। इससे ‘टैक्स पर टैक्स’ की स्थिति बनती है और फाइनल MRP बढ़ जाती है।
इस बदलाव से रिटेल मार्केट में सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की कीमतों में 15% से 40% तक का उछाल आ सकता है। सरकार का यह कदम सरकारी खजाने को भरने की एक कोशिश माना जा रहा है। क्योंकि सितंबर में सरकार ने घरेलू खपत बढ़ाने के लिए कई उत्पादों पर GST में कटौती की थी।
ये भी पढ़ें: Share Market: वित्त मंत्री की किस घोषणा के बाद गिरा शेयर बाज़ार, जानिए क्या होता STT?
3. फास्टैग यूजर्स को KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं: आज से नई कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV (नो योर व्हीकल) प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई कार के लिए KYV प्रोसेस बंद करने का फैसला किया है।

साथ ही, जिन कारों पर पहले से फास्टैग लगा है, उनके मालिकों को भी अब रूटीन KYV कराने की जरूरत नहीं होगी। इससे वाहन मालिकों को वैलिड डॉक्युमेंट होने के बावजूद लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अथॉरिटी के अनुसार, KYV की प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म नहीं किया गया है, बल्कि इसे ‘जरूरत आधारित’ बना दिया गया है।
ये भी पढ़ें: आखिर क्या होते हैं रेयर अर्थ कॉरिडोर? क्यों हुआ Budget 2026 में इसको लेकर बड़ा ऐलान
4. हवाई टिकट सस्ती होने की उम्मीद: फरवरी में हवाई यात्रा करने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है। तेल कंपनियों ने एविएशन फ्यूल के दाम करीब 1 हजार रुपए घटा दिए हैं। दिल्ली में फ्यूल के दाम ₹92,323.02 से घटकर ₹91,393.39 प्रति किलोलीटर हो गए हैं। कीमतों में आई इस कमी से एविएशन कंपनियों की ऑपरेशनल कॉस्ट कम होगी, जिसका सीधा फायदा हवाई टिकटों के दाम कम होने के रूप में यात्रियों को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, जानें बजट 2026 की बड़ी घोषणाएं
5. क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव: एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक भी अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियम 1 फरवरी से बदल रहे हैं। एचडीएफसी इनफिनिया मेटल क्रेडिट कार्ड यूजर्स अब रिवॉर्ड पॉइंट्स को महीने में अधिकतम पांच बार रिडीम कर पाएंगे। आईसीआईसीआई बैंक अपने कुछ खास क्रेडिट कार्ड पर बुकमाईशो के जरिए मिलने वाली मुफ्त मूवी टिकट की सुविधा को बंद कर रहा है। रिवॉर्ड पॉइंट्स में भी बदलाव होंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































