नूंह हरियाणा में दो पक्षों के बीच पथराव, बाइक-दुकानें फूंकीं, 11 घायल, दहशत का माहौल

279

हरियाणा (Nuh haryana News) के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में मंगलवार शाम को 2 पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान छतों से पथराव हुआ, कांच की बोतलें फेंकी गईं। इसके साथ ही एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों ने दुकानों में भी आग लगा दी। इसमें करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

गांव के सरपंच राम सिंह ने मी़डिया को बताया है कि दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल पड़े थे और देखते ही देखते विवाद को हिंदू-मुस्लिम रंग देने की कोशिशें शुरू हो गईं। गांव के दोनों ओर के लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। कांच की बोतलें भी फेंकीं जाने लगीं।

सड़क पर हर तरफ टूटे कांच और पत्थरों का ढेर लग गया, जबकि गांव में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान करीब 10 लोग इस हिंसा में घायल हो गए।

करीब डेढ़ घंटे तक दोनों पथराव और आगजनी का सिलसिला चलता रहा। शुरू में स्थानीय पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ काबू में नहीं आई। हालात बिगड़ते देख पांच थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई। इसमें राजस्थान बॉर्डर के थाने की टीम भी शामिल थी। तब जाकर स्थिति पर काबू पाया गया और दोनों पक्षों को अलग किया गया। इसके बाद भी मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के 434 पदों पर निकाली भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

झड़प में ये लोग घायल हुए झड़प में एक पक्ष के चुन्नीलाल, गोपाल, लेखराज, वीर सिंह, फूलचंद, हंसराज और दूसरे पक्ष के खुर्शीद, फरहान व शाहबाज घायल हुए। इनका इलाज फिरोजपुर झिरका के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

कैसे हुआ विवाद शुरु?
फिरोजपुर झिरका के गांव मुड़ाका में मंगलवार की शाम पास के गांव के रहने वाले इसरा का बेटा अपनी कार सड़क के बीच खड़ी कर उसमें कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। गांव का ही समय सिंह बाइक से वहां पहुंचा और रास्ता साफ करने को कहा। कुछ ही पलों की बहस में माहौल तनातनी वाला हो गया और इसरा के बेटे ने कार से उतरकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल समय के सिर पर दे मारी। बोतल के वार से समय का सिर फट गया और खून बहने लगा।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

खून से लथपथ समय सिंह ने अपने भाई को मौके पर बुलाया। इसके बाद इसरा के बेटे ने समय के भाई पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गया। इससे हालात संभलने के बजाय और बिगड़ गए। इसके बाद समय ने और परिजन बुला लिए। घटना की खबर फैलते ही दोनों तरफ के लोग इकट्ठा होने लगे, और भीड़ में गुस्सा तेजी से बढ़ने लगा। दोनों पक्ष वहां आपस में भिड़ गए।

ये भी पढ़ें:  बिहार वोटर वेरिफिकेशन, 12 जिंदा लोगों को मृतक बताया, SC बोला-तैयार रहें, सवाल करेंगे?

हिंदू-मुसलमान एंगल ने बिगाड़ा माहौल?
इसके बाद गुस्साई भीड़ समय और उसके भाई पर हमला करने वाले इसरा के घर में घुस गई और उसकी बाइक बाहर लाकर सड़क पर आग के हवाले कर दी। जवाब में इसरा के पक्ष के लोगों ने हिंदू समुदाय की दुकानों में आग लगा दी। इससे आसपास के घरों में लोग खौफ से दरवाजे-खिड़कियां बंद करने लगे। इस आगजनी में हजारों रुपए का नुकसान हुआ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।