13 साल बाद बिपाशा बसु का ‘Bipasha’ सॉन्ग रीक्रिएशन, बेटी संग रील बनाकर जीता फैन्स का दिल

396

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का गाना ‘बिपाशा’ (Bipasha Basu) (फिल्म जोडी ब्रेकर्स से) कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब एक्ट्रेस ने इस गाने को दुबारा ट्रेंडिंग बनाने का मजेदार तरीका ढूंढ लिया है। उन्होंने दशहरे के मौके पर लाल साड़ी और गोल्ड-व्हाइट ज्वेलरी में एक रील अपलोड की, जिसमें उनकी नन्ही बेटी बार-बार उनकी साड़ी खींचती नजर आ रही है।

वीडियो में बिपाशा का देसी और ग्लैमरस लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रील शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा –
“आप सभी से इंस्पायर होकर मैंने भी अपना ग्लैमरस ट्रांजिशन रील बनाने की कोशिश की… पर मेरे साथ था मेरी बेटी का साड़ी खींचना और मम्मा का ग्लैमरस बनने का जुगाड़। ही ही… सबको हैप्पी दशहरा। लव यू ऑल।”

फैंस का रिएक्शन बिपाशा को इस अंदाज में देखकर सोशल मीडिया पर फैंस एक्साइटेड हो गए।

  • एक यूजर ने लिखा – “Winner and owner of the trend.”
  • दूसरे ने कमेंट किया – “Awesome, the OG, gorgeous.”
  • किसी ने कहा – “Queen is here to rock again” तो किसी ने लिखा – “Respect Bipasha ma’am.”

बता दें कि बिपाशा का ये गाना 2012 में रिलीज हुई फिल्म जोडी ब्रेकर्स का है। इस फिल्म में उनके साथ आर. माधवन नजर आए थे। कहानी दो ऐसे लोगों की थी, जो कपल्स को अलग कराने का बिज़नेस शुरू करते हैं, लेकिन आखिरकार खुद एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।