Deepika Padukone के हिजाब पहने से क्यों हुआ विवाद, जानिए पूरा क्या है मामला? देखें VIDEO

579

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने नए Experience Abu Dhabi विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। कई यूज़र्स ने उन्हें “पैसे के लिए दूसरे धर्म को प्रमोट करने” का आरोप लगाते हुए कहा कि दीपिका ने हिजाब पहनकर शूट किया है।

हालांकि, यह दावा पूरी तरह गलत है। दीपिका ने विज्ञापन में हिजाब नहीं, बल्कि अबाया (Abaya) पहना था और ये दोनों एक जैसे नहीं होते।

वास्तव में, हिजाब एक सिर पर ओढ़ी जाने वाली स्कार्फ जैसी चीज़ होती है, जिससे महिलाएं अपने बाल, गर्दन और कभी-कभी कंधे ढकती हैं। यह केवल सिर और ऊपरी हिस्से को कवर करता है। वहीं, अबाया एक लंबा और ढीला परिधान होता है जो पूरे शरीर को ढकता है, केवल चेहरा, हाथ और पैर खुले रहते हैं।

विज्ञापन में दीपिका लाल रंग के अबाया में नजर आईं, जो उनके पूरे शरीर को ढक रहा था। उनका चेहरा और हाथ खुले थे। जो अबाया की पारंपरिक शैली से मेल खाता है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को हाल ही में Abu Dhabi Tourism Department ने क्षेत्रीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इसी ऐड के ज़रिए दोनों को अबू धाबी की संस्कृति और पर्यटन को प्रमोट करते हुए दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर भले ही यह विज्ञापन विवादों में आ गया हो, लेकिन फैशन और संस्कृति के जानकारों के मुताबिक, दीपिका का यह लुक सांस्कृतिक सम्मान का प्रतीक है, न कि धार्मिक प्रदर्शन का।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

शेख ज़ायेद ग्रैंड मस्जिद के क्या है नियम? 
दरअसल, अबू धाबी के शेख ज़ायेद ग्रैंड मस्जिद में किसी भी महिला को प्रवेश करने से पहले अबाया पहनना अनिवार्य है- चाहे वह मुस्लिम हो या नहीं। मस्जिद की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यहां आने वाले लोगों को यूएई की परंपरा और संस्कृति के अनुरूप पोशाक पहननी होती है ताकि इस पवित्र स्थल की गरिमा बनी रहे।

वेबसाइट पर लिखा है-  हम सभी आगंतुकों से अनुरोध करते हैं कि वे शालीन और मर्यादित वस्त्र पहनें। महिलाओं के कपड़े ढीले हों, टखनों तक लंबे और पूरी बाजू वाले हों। सिर को पूरी तरह ढकना ज़रूरी है। भारी आभूषण, चटक मेकअप या चमकीले रंग पहनने से परहेज़ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।