Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर आज, कौन होंगे कंटेस्टेंट, क्या होगा टाइम? सब जानिए

635

सुपरस्टार सलमान खान मोस्ट अवेटेड शो बिग बॉस 19‘ (Bigg Boss 19 ) अपने प्रीमियर से बस कुछ ही दूर है। शो के ग्रैंड प्रीमियर को लेकर कई अपडेट्स आ रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट भी सामने आ गई है। इनमें गौरव खन्ना से लेकर आवेज दरबार तक के नाम शामिल हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इन कंटेस्टेंट्स के फैंस भी अपने फेवरेट स्टार को सपोर्ट करने लगे हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन सदस्यों के नाम शामिल हैं?

कौन-कौन होंगे शामिल?
शो के फाइनल 17 कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना के साथ-साथ आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अमाल मलिक, अशनूर कौर, जीशान कादरी, बशीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, अतुल किशन की जगह फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, नटैला पोलैंड, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा, नीलम गिरी और नेहल चुडासमा इस लिस्ट में शामिल हैं।

Bigg Boss 19 कहां देखें 
बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 24 अगस्त 2025 (रविवार) को रात 9 बजे से शुरू होगा। हालांकि कल यानी 25 अगस्त 2025 से इस शो को दर्शक कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें: हनुमान पहले अंतरिक्ष यात्री, अनुराग ठाकुर का नॉलेज देख दंग रह गए स्टूडेंट्स, देखिए VIDEO

क्या है बिगबॉस शो की थीम
इस सीज़न में घरवाले ही सबका निर्णय करने वाले हैं। कंटेस्टेंट्स को दो दलों में बांटा जाएगा रूलिंग पार्टी और अपोजिशन। उन्हें सत्ता बदलने वाले टास्क जीतकर घर की ‘सरकार’ बनाने का मौका मिलेगा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

सलमान इस बार कम आएंगे नजर
इस बार सलमान खान की फीस में कटौती हुई है। पिछले सीजन के लिए सलमान खान को 250 करोड़ की फीस मिली थी। वहीं 17वें सीजन के लिए 200 करोड़, लेकिन इस बार सलमान खान की फीस सिर्फ 150 करोड़ होगी। दरअसल सलमान खान हर वीकेंड के लिए 10 करोड़ चार्ज करते हैं। इस बार वो 15 वीकेंड में दिखेंगे इस हिसाब से उन्हें 150 करोड़ रुपये की टोटल फीस मिलेगी। खबर है कुछ एपिसोड फराह खान और अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।