दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह की बेटी दुआ सुर्खियों में है। दरअसल खबर है कि एक फैंन ने दीपिका की बेटी की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की जिसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ सोशल मीडिया पर छा गई। रणवीर-दीपिका ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। दुआ जल्दी ही 1 साल की होने वाली हैं, लेकिन रणवीर-दीपिका ने अब तक बेटी का चेहरा छुपाकर रखा है।
पब्लिक में दीपिका बेटी का फेस कवर करके चलती हैं, लेकिन हाल ही में एक वीडियो वारयल हुआ, जिसमें दुआ का चेहरा देखा जा सकता है। ऐसे में वो यूजर अब ट्रोल्स के निशाने पर आ गया है, जिसने ये वीडियो अपलोड किया है।
क्या है वीडियो में?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें दीपिका बेटी दुआ को लिए नजर आ रही हैं। जैसे ही दीपिका को पता चलता है कि उनका और दुआ का वीडियो बनाया जा रहा है तो वह कुछ अनकम्फर्टेबल हो जाती हैं। इसके बाद वह उस शख्स को वीडियो बनाने से मना करती हैं।
ये भी पढ़ें: कैसा दिखता है रणबीर-आलिया का 250 करोड़ का नया बंगला? देखिए तस्वीर
वीडियो में दीपिका को दुआ को अपनी गोद में लिए देखा जा सकता है। शख्स ने ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया, ये वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि दुआ बिलकुल पापा रणवीर की तरह दिखती हैं। लेकिन, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ रणवीर-दीपिका के फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा। यूजर इस वीडियो को डिलीट करने की डिमांड कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Spirit से निकालने पर Deepika Padukone ने लीक की स्टोरी? संदीप रेड्डी का फूटा गुस्सा

इस वीडियो के वायरल होने पर कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा- ‘मैंने आज दुआ का चेहरा देखा, उम्मीद है कि कियारा-सिद्धार्थ की परमिशन के बिना उनकी बेटी का चेहरा रिवील ना किया जाए, ये बहुत ही बुरा है। ये उनकी चॉइस है कि वह अपनी बेटी की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करके रखना चाहते हैं और जब तक वह उसका चेहरा नहीं दिखाते, किसी को नहीं दिखाना चाहिए।’

एक अन्य ने लिखा- ‘अभी दुआ का चेहरा देखा, दीपिका ने विशेष रूप से कहा कि वह अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाना चाहतीं और फिर भी एक खुद को उनका फैन बताने वाले को वीडियो बनाने की आवश्यकता महसूस हुई, जबकि आप क्लिप में देख सकते हैं कि दीपिका खुश नहीं हैं और फिर भी आपने इसे साझा कर दिया।’
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































