Deepika Padukone का हॉलीवुड में जलवा, ‘वॉक ऑफ फेम’ पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं

682

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्हें हॉलीवुड की प्रतिष्ठित “वॉक ऑफ़ फेम” में 2026 के लिए चुना गया है। वह इस सम्मान को पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम कमेटी ने मोशन पिक्चर श्रेणी में उनका नाम घोषित किया है, जिसमें इस साल एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट और रामी मलिक जैसे दिग्गज सितारों को भी चुना गया है।

इस बात की जानकारी देते हुए, दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – “Gratitude…” उन्होंने इस सम्मान को अपने प्रशंसकों, परिवार और भारतीय सिनेमा को समर्पित किया है। उनके प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि, “दीपिका ने भारतीय सिनेमा को विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि हर उस कलाकार का है जो भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में जुटा है।”

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की फिल्म Ramayana का पहला टीजर आउट, देखें राम और रावण का धांसू अवतार

क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फेम?
हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजेलेस शहर में हॉलीवुड बुलेवार्ड और वाइन स्ट्रीट पर बना एक मशहूर पैदल मार्ग है, जिसमें मनोरंजन जगत के सितारों के नाम गुलाबी सितारे (Pink Stars) के रूप में पीतल (brass) की पट्टियों पर अंकित होते हैं। यह सम्मान फिल्मों, टेलीविज़न, संगीत, रेडियो और थिएटर में योगदान के लिए दिया जाता है। हर साल सैकड़ों नामांकन में से सिर्फ कुछ ही कलाकारों को चुना जाता है। यह न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मान्यता का प्रतीक है, बल्कि इसे हॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान भी माना जाता है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

बता दें, हाल ही में दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म “Spirit” छोड़ दी थी, क्योंकि वह 8 घंटे से ज़्यादा की शूटिंग शिफ्ट के खिलाफ थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था – “जहां मैं अपनी कला के लिए समर्पित हूं, वहीं मानसिक स्वास्थ्य और जीवन संतुलन भी उतना ही जरूरी है।”उनके इस रुख को इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने समर्थन भी दिया।

दीपिका पादुकोण ने 2017 में हॉलीवुड फिल्म xXx: Return of Xander Cage में विन डीज़ल के साथ डेब्यू किया था। इसके अलावा वह लॉरियल, लुई विटॉन, कार्टियर और टाइम 100 जैसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स और संस्थाओं का हिस्सा रही हैं। 2025 में वह अमेरिका में ब्रैड पिट के साथ एक F1 फिल्म का भी हिस्सा बनीं। इससे पहले वह कांस फिल्म फेस्टिवल और मेट गाला जैसे वैश्विक आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।