हार्दिक पंड्या को मिला नया प्यार, जानिए कौन है महीका शर्मा? देखिए तस्वीरें

1642

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अब उनका नाम मॉडल और अभिनेत्री महीका शर्मा के साथ जुड़ रहा है। लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि हार्दिक ने अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

शुक्रवार सुबह, 10 अक्टूबर को हार्दिक पंड्या और महीका शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। दोनों पंड्या की लग्जरी कार येलो लैम्बॉर्गिनी उरूस SE में पहुंचे, जिसकी कीमत लगभग 4.57 करोड़ रुपये है। पहले हार्दिक कार से उतरे और कुछ ही क्षण बाद महीका बाहर आईं।

कैमरों के सामने हार्दिक ने महीका को मीडिया की भीड़ से बचाने की कोशिश की, हालांकि दोनों ने साथ में पोज नहीं दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को और बल मिला है। बता दें, हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को हुआ था, जबकि महीका शर्मा का जन्म 2001 में हुआ। इस तरह दोनों के बीच लगभग सात साल का अंतर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हार्दिक और महीका के एयरपोर्ट वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग हार्दिक को नया प्यार मिलने पर बधाई दे रहे हैं, तो कुछ इसे उनके पुराने रिश्तों से तुलना करते नजर आ रहे हैं।

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक
हार्दिक पंड्या और सर्बियन मॉडल नताशा स्टेनकोविक की शादी 2020 में हुई थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इस खबर ने क्रिकेट और मनोरंजन जगत दोनों में हलचल मचा दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ♡ mahieka!!!! ♡ (@mahiekasharma)

तलाक के बाद किन-किन महिलाओं से जुड़ा नाम
तलाक के बाद हार्दिक पंड्या का नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ा। सबसे पहले उनका नाम ब्रिटिश-इंडियन सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा, जो अपने गाने ‘बॉम डिग्गी’ से प्रसिद्ध हुईं। जैस्मिन को कई बार हार्दिक के मैचों में देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते की अटकलें और तेज हुईं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

इसके बाद हार्दिक का नाम मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्वी शेट्टी से भी जोड़ा गया, हालांकि यह केवल अफवाह साबित हुई। अब महीका शर्मा के साथ उनका रिश्ता चर्चा में है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार हार्दिक ने खुद महीका के साथ अपनी नजदीकियों को छिपाने की कोशिश नहीं की।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

कौन हैं महीका शर्मा
24 साल महीका शर्मा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली, गुजरात और अमेरिका से की है। वे लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट सर्टिफाइड प्रोफेशनल और एडवांस योगा इंस्ट्रक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फ्रीलांसर के रूप में की थी और रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो से उन्हें पहली पहचान मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ♡ mahieka!!!! ♡ (@mahiekasharma)

बाद में उन्होंने कई शॉर्ट फिल्म्स और विज्ञापनों में काम किया। महीका ने ऑस्कर विजेता निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सीडेल की डॉक्यूमेंट्री ‘इंटू द डस्क’ और उमंग कुमार की फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) में भी छोटे किरदार निभाए थे। महीका के इंस्टाग्राम पर 41 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।