अगस्त के आखिरी (ott releases this week) शुक्रवार को बड़ा धमाल होने जा रहा है। इस वींक बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर हॉरर तक, सबकुछ देखने को मिलेगा। अगर आपका वीकेंड प्लान अपने परिवार के साथ कोई फिल्म देखने का है तो आप ये धांसू फिल्में देख सकते हैं।
परम सुंदरी सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर जैसे दो खूबसूरत कलाकारों की ये मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके गाने हर तरफ चर्चा में बने हुए हैं। अब प्रशंसक इस नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। यह कहानी एक पंजाबी लड़के और एक साउथ इंडियन लड़की की प्रेम कहानी है। इस रोमांटिक कॉमेडी का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने किया है।
वश लेवल 2 ‘वश लेवल 2’, 2023 की सुपरहिट गुजराती फिल्म ‘वश’ का सीक्वल है। यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी। कहानी अथर्व द्वारा अपनी बेटी को काली शक्तियों से बचाने के 12 साल बाद शुरू होती है। सीक्वल में उसे एहसास होता है कि काली शक्तियों ने उसे कभी नहीं छोड़ा और वह फिर से बाहर आकर काले जादूगर से लड़ने के लिए मजबूर हो जाता है। इसकी कहानी अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ से मिलती-जुलती है।
ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: जानें हाउसफुल 5 से सैयारा तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-सी फिल्में होगी रिलीज
जॉली एलएलबी 3 अक्षय कुमार की हाल ही रिलीज हुई हाउसफुल 5 ने अधिकतर महिलाओं का दिल जीत लिया है। इस फिल्म के बाद अब लोगों को उनकी दूसरी फिल्मों का इंतजार हो रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ भी इस साल 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर अभी से कुछ महिलाएं एक्साइटेड हो रही है। आप अक्षय कुमार की फिल्म की एडवांस में बुकिंग भी करवा सकती हैं।

ये है मेरा वतन यशपाल शर्मा, मुश्ताक पाशा और मृदुला महाजन अभिनीत यह फिल्म दो ऐसे लोगों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक उथल-पुथल भरे मोड़ पर आ जाती है और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के झूठे वादों के कारण बर्बाद हो जाती है। यह फिल्म उनके अलग-अलग सफर और उनके फैसलों के विनाशकारी परिणामों को दिखाती है। यह फिल्म भी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मेट्रो इन दिनों थिएटर्स में ठीकठाक कमाने के बाद अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों Netflix पर 29 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता आदि कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी रिश्तों, प्यार पर आधारित है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































