अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह कुर्ग (Coorg/Kodagu) समुदाय की पहली महिला हैं जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। उनके इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और कई लोगों ने उनके बयान को गलत और समुदाय के इतिहास को नजरअंदाज करने वाला बताया।
रश्मिका मंदाना से पहले गुलशन देवैया, निधि सुबैया, नेरावंदा प्रेमा और शशिकला जैसी कई एक्ट्रेस और एक्टर कुर्ग समुदाय से फिल्मों में जगह बना चुके हैं। कई कुर्ग एक्ट्रेसेस ने जहां उनके दावे पर नाराजगी जताई है, वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
क्या है कुर्ग समुदाय?
कुर्ग, जिसे कोडवा (Kodava) भी कहा जाता है, कर्नाटक के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बसा एक ऐतिहासिक क्षेत्र है। यह क्षेत्र अपने संस्कृति, बहादुरी और सैनिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यहां से कई प्रतिष्ठित व्यक्ति, खिलाड़ी और कलाकार देशभर में नाम कमा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: क्यों Google पर ट्रेंड कर रहा है Archita Phukan viral video original? यहां देखें सबकुछ
क्या कहा रश्मिका ने?
रश्मिका ने एक इंटरव्यू में कहा “मुझे बहुत गर्व है कि मैं कुर्ग से हूं। हमारे यहां लड़कियां आमतौर पर एक्टिंग में नहीं आतीं। मैं पहली हूं जो इस इंडस्ट्री में आई हूं।” इस बयान के बाद लोगों ने उनसे सवाल किए कि क्या वह पूर्व की कई कलाकारों को भूल गई हैं जो कुर्ग समुदाय से आती हैं।
Here’s @iamRashmika at #WeTheWomen talking to me about movies, life, money, and gender dynamics!
PS: this is her first time in London!Watch her session here: https://t.co/VILk11tsen pic.twitter.com/hrftCPKC5p
— barkha dutt (@BDUTT) June 29, 2025
एक्ट्रेस का बयान सामने आने के बाद 90 के दशक में कुर्ग समुदाय से फिल्मों में आईं एक्ट्रेस प्रेमा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, मैं क्या कह सकती हूं। कोडावा (कुर्ग) समुदाय को पता है सच्चाई क्या है। आपको इस स्टेटमेंट के बारे में उन्हीं से (रश्मिका) पूछना चाहिए। मुझ से भी पहले शशिकला थीं, जिन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं। फिर मैं इंडस्ट्री में आई, उसके बाद भी कई लोगों ने काम किया है।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

रश्मिका के बयान से फैंस नाराज
रश्मिका के बयान के बाद ट्विटर (अब X) और इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स ने पुरानी अभिनेत्रियों का जिक्र किया जो कुर्ग समुदाय से थीं और फिल्म या थिएटर जगत में काम कर चुकी हैं। कुछ फैंस ने लिखा- अभिनेत्री को अपने इतिहास को पढ़ना चाहिए। किसी ने कहा, इंटरव्यू से पहले होमवर्क कर लेना चाहिए था।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































