अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ (son of sardaar 2) का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म साल 2012 की ‘सन ऑफ सरदार’ की सीक्वल है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर टीजर की क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “सरदार की एंट्री का काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है। सरदार एंड कंपनी के मैडनेस में आपका स्वागत है। 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है।”
‘सन ऑफ सरदार 2’ का टीजर बेहद दमदार है। फिल्म की पहली झलक में पूरी स्टार कास्ट दिखाई गई है साथ ही ये हिंट भी मिल गया गै ये एक्शन के साथ ही कॉमेडी का तड़का लगाएगी। टीजर में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी रंधावा के किरदार में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।
वहीं फिल्म की पहली झलक में मृणाल ठाकुर पंजाबी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और नीरू बाजवा भी फिल्म में फ्रेशनेस का एलिमेंट एड कर रही हैं। टीजर के लास्ट में अजय देवगन मजाकिया अंदाज में कहते हैं पाजी कदी हंस भी लिया करो। ओवरऑल टीजर काफी जबदस्त है। जिसने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइमेंट को और बढ़ा दिया है।
कौन है कास्ट और मेकर्स
बता दें कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा जस्सी रंधावा, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे और नीरू बाजवा ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा सहित एक पावरहाउस टीम द्वारा ADFFilms, Jio Studios और T-Series जैसे बैनर तले किया जा रहा है। लेखक जगदीप सिंह सिद्धू और दानिश देवगन द्वारा तैयार की है।
Sardaar ki entry ka countdown aaj se shuru 💣
Welcome to the madness of Sardaar & Co.#SonOfSardaar2 in cinemas this 25th of July!#SardaarIsBack #SOS2 pic.twitter.com/HvX074lYUO— P V R C i n e m a s (@_PVRCinemas) June 26, 2025
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































