युजवेंद्र चहल ने RJ महवश से रिलेशनशिप किया ऑफिशियल! कहा- पूरा इंडिया जान चुका है…

680

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal rj mahvash) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके क्रिकेट प्रदर्शन को लेकर नहीं, बल्कि उनके निजी जीवन को लेकर। सोशल मीडिया पर इन दिनों अफवाहें गर्म हैं कि चहल का नाम एक रेडियो जॉकी (RJ) महवश संग जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक न तो चहल और न ही महवश की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

वहीं अब युजवेंद्र चहल ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में साफ कह दिया है कि पूरा इंडिया उनके रिलेशनशिप स्टेटस को जान चुका है। बता दें, पिछले कुछ समय से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद से ही क्रिकेटर को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया है। कुछ समय पहले ही दोनों की डिनर डेट का एक वीडियो सामने आया था। इसके अलावा भी महवश कई बार युजवेंद्र के साथ क्रिकेट मैच में साथ स्पॉट हुई हैं।

ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal ने बनाई नई गर्लफ्रेंड, घबराईं धनश्री ने इंटरनेट पर क्यों किया ऐसा काम! देखें तस्वीरें

क्या हुआ द ग्रेट इंडियन कपिल शो में
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल हाल ही में ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा बने थे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक लड़कियों की तरह तैयार हुए और युजवेंद्र की जमकर खिंचाई की। उन्होंने युजवेंद्र को जूसी चहल कहा। मस्ती के बीच कृष्णा ने चहल से कहा, डरते क्यों हो। बाकी इंस्टाग्राम पर देखा है। डरते तो नहीं ज्यादा।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

कुछ देर बाद कीकू शारदा युजवेंद्र का बैग चेक करते हैं और उनकी सफेद शर्ट में लिपस्टिक मार्क दिखाते हुए पूछते हैं, ये क्या चल रहा है, युजवेंद्र चहल जी। कौन है ये। पूरा इंडिया जानना चाहता है। आज कल बड़े आप ऐसे रहते हो हां। कौन है ये। इसके जवाब में युजवेंद्र हंसते हुए कहते हैं, इंडिया जान चुका है। ये सुनकर हर कोई ठहाके लगाकर हंस पड़ता है। इसी बीच ऋषभ पंत, उनके तलाक पर कहते हैं, फ्री है न अब थोड़ी ये सब।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।