SRK@60: बर्थडे पर KING रिटर्न्स, फैंस को दिया धमाकेदार सरप्राइज, देखिए ये टीजर

488

2 नवंबर… दुनिया भर में शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए ये तारीख किसी त्योहार से कम नहीं। आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई के ‘मन्नत’ के बाहर से लेकर दुनिया भर के फैन क्लब तक, हर जगह जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पोस्टर्स, ट्रिब्यूट्स और हैशटैग्स से भर गया है।

लेकिन इस बार शाहरुख के जन्मदिन पर जश्न डबल है क्योंकि उनके फैंस को मिल रहा है एक बड़ा तोहफा। आज हुआ है उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ (King) का आधिकारिक ऐलान। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद, जिन्होंने पठान और वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से एक्शन का नया स्तर तय किया था।

‘किंग’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है लेकिन इसे और खास बना रही है एक भावनात्मक जोड़ी:
शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान, जो पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। सुहाना ने हाल ही में The Archies से डेब्यू किया था, लेकिन यह उनकी पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी। वो भी अपने पिता के साथ।

फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट को फिलहाल गुप्त रखा गया है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक ‘किंग’ में शाहरुख एक बार फिर अपने ट्रेडमार्क स्टाइल एक्शन, इमोशन और करिश्मे  में दिखेंगे।

इस बीच फिल्म के अनाउंसमेंट टीज़र ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 1 मिनट 11 सेकंड के इस टीज़र को फैंस ने “टोटल मास डेस्ट्रक्शन” बताया है। एक ऑनलाइन रिव्यू में टीज़र को 5 में से 5 स्टार दिए गए हैं।

Red Chillies Entertainment के यूट्यूब और इंस्टाग्राम हैंडल पर आज 11:30 बजे ये टीज़र रिलीज़ किया गया है। और जैसे ही क्लिप सामने आई । ट्विटर (X) से लेकर इंस्टाग्राम तक #KingSRK ट्रेंड करने लगा। 60 की उम्र में भी शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया- किंग सिर्फ नाम से नहीं, काम से भी हैं!

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।