बिग बॉस 17 फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की एक वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। यूट्यूबर ने आखिरी व्लॉग शेयर किया और उन्होंने अपने परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है और मां-पापा के खिलाफ कई बातें की हैं। उन्होंने दावा किया कि कोई किसी से प्यार नहीं करता। इस वीडियो में अनुराग ने खुलासा किया था कि कोई उनकी हत्या की साजिश रच रहा है। इस वीडियो ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है।
अनुराग डोभाल ने लगभग 2 घंटे का एक वीडियो शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुराग डोभाल ने दावा किया कि वह इस वीडियो के बाद गायब भी हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार उन्हें परेशान करता है। यूट्यूबर ने कहा कि वह सिर्फ 14 साल के थे जब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ।
तब भी वह पढ़ाई करते थे और अपना करियर बनाने के लिए मेहनत करते थे। उन्होंने उस समय का जिक्र किया, जब उनकी शादी होने वाली थी लेकिन शादी से चंद दिन पहले उनके परिवार के लोगों ने शादी का हिस्सा बनने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि परिवार को शादी में शामिल करने के लिए उन्होंन खूब हाथ पैर जोड़े। नाक तक रगड़ने के लिए वह तैयार हो गए थे, लेकिन उनका परिवार शांत नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17 में अंकिता के पति विकी जैन की चौकाने वाली नेट वर्थ, जानिए बाकी कंटेस्टेंट नेटवर्थ
परिवार पर लगाए अनुराग डोभाल ने गंभीर आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके भाई ने उन्हें सोशल मीडिया पर ‘एक्सपोज’ करने की धमकी दी और उनकी सारी प्रॉपर्टी और पैसा भी अपने नाम करवा लिया। रोते हुए यूट्यूबर ने कहा कि मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है। मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, भाई कलाम और श्रेया होंगे। इसके बाद मैं शायद गायब हो जाऊं। मैं बस अब शांति से सोना चाहता हूं। मेरे जाने के बाद श्रेया, मम्मी, पापा पता नहीं क्या-क्या झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था।
मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए एक स्टैंड लो और सच बोलना। मुझे तुमको गलत नहीं साबित करना था बस मेरे बाद एक स्टैंड लो और हमारे सम्मान के लिए लड़ो। इस वीडियो में अनुराग डोभाल ने अपने परिवार के ऑडियो और व्हाट्सऐप मैसेज भी शेयर किए हैं। इसमें भाई कलम ने उनको एक्सपोज करने की धमकी देते नजर आए।

पत्नी को दिया मैसेज
अनुराग डोभाल ने परिवार के लोगों पर संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी दूसरों के बहकावे में आ गई हैं और मुझे छोड़कर चली गई है। मेरे जाने के बाद मां और पापा बहुत कुछ कहेंगे और मुझे ही गलत बता देंगे। रितिका कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































