क्या धनुष और मृणाल ठाकुर डेट कर रहे हैं? Viral Video ने मचाई बी-टाउन में खलबली!

अब तक न धनुष और न ही मृणाल ठाकुर ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। दोनों की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछ रहे हैं

441

साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (dhanush mrunal dating) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है, दोनों की नज़दीकियां, जिन्हें लेकर फैंस के बीच कयासबाज़ी तेज़ हो गई है। बीते कुछ हफ्तों में धनुष और मृणाल को कई सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा गया है।

सबसे ताज़ा मौका था 1 अगस्त को मृणाल ठाकुर का जन्मदिन, जहां धनुष न केवल पार्टी में मौजूद थे, बल्कि उसी दिन मुंबई में हुई उनकी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी पहुंचे।

इससे पहले जुलाई में भी मृणाल ठाकुर एक प्राइवेट पार्टी में देखी गई थीं, जो कि फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ के लिए आयोजित की गई थी। इस पार्टी की मेज़बान थीं फिल्म की राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों। पार्टी में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू मौजूद थे, जिसमें कृति सेनन भी शामिल थीं। बाद में कनिका ने पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें धनुष और मृणाल एक साथ मुस्कुराते नज़र आए।

कनिका ढिल्लों ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमारे दिल भरे हुए हैं! हमारे OG रांझणा धनुष यहां हैं! पुराने और नए दोस्तों के साथ, मुस्कान और प्यार से भरी शाम! इन यादों के लिए शुक्रगुज़ार हूं।” इस पोस्ट में धनुष और मृणाल की केमिस्ट्री को देख फैंस के बीच फिर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर इन दोनों के बीच क्या चल रहा है?

ये भी पढ़ें: Avatar Fire and Ash: नए विलेन की एंट्री और डबल रोमांच के साथ अवतार-3 तैयार, देखें VIDEO


क्या सच में डेट कर रहे हैं स्टार्स
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मृणाल और धनुष एक-दूसरे से बात करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में मृणाल धनुष के क़रीब झुककर कुछ कहती हैं, जिसे देखकर फैंस और भी उत्सुक हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूज़र ने लिखा, “क्या धनुष और मृणाल डेट कर रहे हैं?”

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: जानें हाउसफुल 5 से सैयारा तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-सी फिल्में होगी रिलीज

वहीं दूसरे ने प्रतिक्रिया दी, “मुझे लगता है वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।” तीसरे ने हैरानी जताते हुए कहा, “क्या सच में? यकीन नहीं होता। ये पहली बार नहीं है जब दोनों साथ दिखे हैं।”


हालांकि अब तक न धनुष और न ही मृणाल ठाकुर ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। दोनों की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछ रहे हैं और हर नई तस्वीर या वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग को लेकर बातें कर रहे हैं।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष जल्द ही निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ में नज़र आएंगे, जो 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मृणाल ठाकुर भी इस फिल्म के साथ जुड़ी हुई हैं, ऐसे में दोनों का एक साथ दिखाई देना महज़ प्रोफेशनल कॉर्डिनेशन है या फिर इसके पीछे कोई पर्सनल कनेक्शन भी है यह तो वक्त ही बताएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।