गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Govinda Divorce) के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है और गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ये मामला तब ज्यादा सुर्खियों में आया जब शुक्रवार को हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
उन्होंने एक्टर पर दूसरी महिलाओं से शारीरिक संबंध होने और क्रूअलिटी के आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की है। फैमिली कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई को तलब किया था और जून से दोनों मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
सुनीता समय की पाबंद रहीं और कोर्ट में पेश होती रही हैं, जबकि गोविंदा गायब रहे हैं। कपल के तलाक की अफवाहें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट में गोविंदा, सुनीता या उनके वकीलों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को सुबह 5 बजे लगी गोली, हालत खराब, मौके पर पहुंची पुलिस
एयरपोर्ट पर नजर आए गोविंदा
गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि, उन्होंने तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आए। वहीं गोविंदा ने तलाक की खबरों के बीच पूजा करते हुए तस्वीर शेयर की। हालांकि हमेशा की तरह सुनिता और गोविंदा अपनी तलाक कंट्रोवर्सी पर चुप्पी साधे हुए है।

सुनीता ने तोड़ी तलाक पर चुप्पी
सुनीता आहूजा ने भी हिंदी रश से बातचीत में इस बात को कंफर्म किया था कि वो और गोविंदा पिछले 12 साल से अलग-अलग घर में रह रहे हैं। हालांकि, अलग रहने की वजह कोई मनमोटाव नहीं बल्कि उनके मकाम होते हैं। सुनीता ने कहा, ‘हम अलग-अलग रहते हैं क्योंकि जब उन्हें पॉलिटिक्स जॉइन करना था, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी। तो पार्टी के सब कार्यकर्ता घर पर आते थे।
अब घर में जवान बेटी है, हम हैं, हम शॉर्ट्स पहन के घर में घूमते हैं, तो अच्छा नहीं लगता। इसलिए हमने घर के सामने ऑफिस ले लिया था। बाकि मुझे और गोविंदा को इस दुनिया में कोई अलग नहीं कर सकता, ऐसा कोई माई का लाल है जो हमें अलग कर दे, तो सामने आ जाए।’
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































