आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा (Thama Movie ) इस दीवाली रिलीज होने को तैयार है। अब फिल्म का टीजर जारी किया गया है। मैडॉक फिल्म के यूट्यूब चैनल से फिल्म ‘थामा’ का टीजर जारी किया गया है। टीजर की शुरुआत में आयुष्मान खुराना और रश्मिका को जंगल में दिखाया गया है। सवाल सुनाई देता है, ‘रह पाओगी मेरे बिना? 100 साल तक’। जवाब मिलता है, ‘100 साल तो क्या, एक पल के लिए भी नहीं’।
‘थामा’ दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी है फिल्म है। इसके बाद जैसा कि हर लव स्टोरी में होता है, टीजर में रश्मिका-आयुष्मान की प्रेम कहानी के बीच भी कुछ मुसीबतें आती हैं, जिनमें हॉरर भी शामिल है।
ये भी देखें: War 2 Movie Review: ऋतिक रोशन और Jr NTR की जासूसी थ्रिलर फिल्म वॉर 2 हुई रिलीज, पढ़ें रिव्यू
जंगल में जानवरों के साथ आयुष्मान दो-दो हाथ करते हैं। फिल्म लव स्टोरी है, लेकिन इसमें प्यार के साथ खूनी खेल भी है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी आदित्य सरपोतदर ने संभाली है। मैडॉक फिल्म्स ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर टीजर की जानकारी दी है। इसके साथ लिखा है, ना डर कभी इतना शक्तिशाली था, और ना प्यार कभी इतना BLOODY! इस दिवाली तैयार रहिए मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी देखने के लिए।”

ये भी देखें: 21,000 लगाएं, 20 लाख कमाएं! वित्त मंत्री ने बताई ऐसी स्कीम, फिर देखिए क्या हुआ?
बता दें, फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है, जबकि मुख्य भूमिकाओं में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी नज़र आएंगे। इसका निर्माण दिनेश विजान और अमर कौशिक ने किया है। ‘थामा’ इस साल दिवाली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































