Jolly LLB 3 ट्रेलर: किसानों की लड़ाई को लेकर भिड़े अक्षय-अरशद, कोर्ट बनेगा जंग का मैदान

471

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) का ट्रेलर बुधवार को आखिरकार रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर अपने-अपने जॉली अवतार में लौट आए हैं। ट्रेलर देखकर जाहिर हो रहा है कि फिल्म की कहानी मजेदार और मसाले से भरी होने वाली है, जो न सिर्फ हंसाएंगी बल्कि समाजिक मुद्दे को भी पुरजोर तरीके से उठाएगी। करीब 3 मिनट 5 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत होती है किसानों की जमीन हड़पने की कहानी से, जहां एक लालची व्यापारी, जिसका किरदार गजराज राव निभा रहे हैं।

बिलखते किसानों की जिंदगी तबाह कर देता है। वहीं, अरशद वारसी का जॉली इन किसानों की तरफ से कोर्ट में आवाज उठाता है, जबकि अक्षय कुमार एक बार फिर तेज-तर्रार लेकिन नैतिक रूप से उलझे वकील के रोल में हैं, जो गजराज राव के पक्ष में केस लड़ते हैं। इस संघर्ष में न्याय की परिभाषा, सिस्टम की खामियां और ह्यूमर का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है, जिसकी उम्मीद ‘जॉली एलएलबी’ फ्रैंचाइजी से हमेशा रही है।

ये भी पढ़ें: संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी पर बवाल, करिश्मा कपूर पहुंची कोर्ट, जानें पूरा मामला?

अक्षय कुमार की इस साल अब तक तीन फिल्में स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2 और हाउसफुल 5 रिलीज हो चुकी हैं। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज परफॉर्म किया है। ऐसे में ‘जॉली एलएलबी 3’ से हर किसी को बड़ी उम्मीदें हैं। सुभाष कपूर निर्देशित जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, अमृता राव, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।