बुधवार को फिल्म ‘ओ रोमियो’ (o romeo) का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ गया है। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस फिल्म की कमान निर्देशक विशाल भारद्वाज ने संभाली है। ट्रेलर में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आते हैं।
ट्रेलर देखकर साफ समझ आता है कि यह कहानी केवल रोमांस तक सीमित नहीं है। इसमें प्यार के साथ-साथ जुनून, धोखा, त्याग और हिंसा की परतें भी गहराई से बुनी गई हैं। रिश्तों की उलझनें और बदले की भावना ट्रेलर में मजबूत असर छोड़ती हैं। इसके अलावा, ट्रेलर में काफी गालियां हैं, जिनको बीप नहीं किया गया। साथ ही काफी वायलेंस है, जो ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ की याद दिलाती है। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।
ट्रेलर के कुछ दमदार डायलॉग्स—जैसे “हम आपके हैं कौन? माधुरी दीक्षित”, “जब कहूंगा, नाचना पड़ेगा” और “उस्तरे से पंगा नहीं लेने का”—दर्शकों का ध्यान तुरंत खींच लेते हैं।
कुल मिलाकर, ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर यह संकेत देता है कि फिल्म दर्शकों को सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक गहरी, तीखी और असरदार सिनेमाई यात्रा देने वाली है।




































