25 जुलाई को रिलीज़ हुआ ‘वॉर 2’ (War 2 Trailer) का ट्रेलर यशराज के स्पाई यूनिवर्स में नई जान फूंकता दिखा। एक ओर ऋतिक का कड़क स्टाइल और जबरदस्त एक्शन, दूसरी ओर जूनियर एनटीआर की दमदार एंट्री और रहस्यमयी इरादे ट्रेलर देखकर इतना तो तय है कि इस बार लड़ाई सिर्फ विलेन बनाम हीरो की नहीं, हीरो वर्सेज हीरो की है।
ट्रेलर में जहां एक ओर ऋतिक का अंदाज़ और एक्शन पुरानी चमक के साथ लौटा है, वहीं दूसरी ओर जूनियर एनटीआर की उपस्थिति कहानी को नई दिशा देती दिख रही है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में दोनों किरदारों की टक्कर सिर्फ फिज़िकल नहीं, वैचारिक भी लगती है जहां एक राष्ट्रहित के लिए लड़ता है, दूसरा व्यवस्था से असहमति की वजह से विद्रोह करता है।
‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी, लेकिन ट्रेलर ने यशराज की स्पाई यूनिवर्स (जिसमें ‘पठान’ और ‘टाइगर’ शामिल हैं) को Marvel-style continuity देने की कोशिश को और पुख्ता किया है। इस ट्रेलर के साथ यह भी साफ हो गया है कि भारत की स्पाई फ्रेंचाइज़ी अब केवल हिंदी तक सीमित नहीं रही इसकी रेंज और बजट दोनों वैश्विक हो चले हैं।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

क्या है ट्रेलर में फिल्म की कहानी
‘वॉर 2’ का ट्रेलर एक सीधे-सीधे क्लासिक विलेन वर्सेज हीरो की कहानी नहीं बताता। यहां जासूसी की दुनिया में एक नया संकट खड़ा होता है। देश के भीतर ही कोई बड़ा खतरा पनप रहा है। एनटीआर का किरदार उसी खतरे का प्रतिनिधि है लेकिन वो सिर्फ ‘विलेन’ नहीं, एक ऐसा rebel है जिसे सिस्टम ने धोखा दिया है।
ये भी पढ़ें: भारत में बंद हुए अश्लील कंटेंट दिखाने वाले Ullu-ALTT समेत 24 OTT प्लेटफॉर्म, देखें पूरी लिस्ट
ऋतिक रोशन का ‘कबीर’ पहले से ज्यादा सख्त और अकेला दिख रहा है। जहां ‘वॉर’ (2019) में वो मिशन और सिस्टम का आदमी था, वहीं यहां वो अपने उसूलों और देश के लिए सिस्टम से लड़ने को भी तैयार है। ट्रेलर से जो सबसे बड़ा हिंट मिलता है.. “कभी-कभी देश को बचाने के लिए दुश्मन से नहीं, अपने लोगों से लड़ना पड़ता है।”
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































