50 साल पूरे करने के जश्न में रजनीकांत की फिल्म Coolie हिंदी में रिलीज, जानें कहां देखें?

605

सुपरस्टार राजीनकांत अपने 50 साल पूरे कर रहे हैं इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में और इस मौके पर वह लेकर आए हैं अपनी नई फिल्म “Coolie”, जो इंडिपेंडेंस डे 2025 पर हिंदी में रिलीज हो रही है। फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं। राजीनकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की जोड़ी ने हमेशा धमाका किया है और इस बार भी उम्मीदें काफी ऊँची हैं।

फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है और इसकी लंबाई है 2 घंटे 49 मिनट। हिंदी रिलीज के लिए फिल्म को 1400 स्क्रीन और लगभग 3200 शो मिले हैं, जिससे ये ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने वाली है।

एडवांस बुकिंग में मिला जोरदार रिस्पॉन्स
एडवांस टिकट बुकिंग ने पहले ही धूम मचा दी है। सिर्फ PVR, Inox और Cinepolis में बुधवार शाम तक 25,000 टिकट बिक चुके हैं और कुल प्री-बुकिंग 40,000 टिकट के आसपास पहुंचने की संभावना है। सिंगल स्क्रीन और अन्य थिएटरों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

हिंदी में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
“Coolie” हिंदी में तमिल फिल्मों के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग डे दर्ज करने जा रही है। फिलहाल इस रिकॉर्ड पर 2.0 का कब्जा है। अब हिंदी में सबसे बड़े ओपनिंग डे के टॉप 3 स्थान राजीनकांत की फिल्मों 2.0, Coolie और Kabali के नाम होने वाले हैं।

फिल्म में एक्शन, स्टाइल और मनोरंजन का पूरा पैकेज है। राजीनकांत के फैंस को उनकी सुपरस्टार एंट्री और दमदार प्रदर्शन का मजा सिनेमाघरों में जरूर देखने को मिलेगा। इंडिपेंडेंस डे पर ये फिल्म सिनेमा हॉल में हिट धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

क्या है कुली की कहानी
फिल्म में एक बूढ़ा स्मगलर अपने माफिया ग्रुप को एकजुट करने के लिए कुछ पुरानी घड़ियों में छुपी हुई तकनीक का उपयोग करता है। हालांकि, अपने साम्राज्य को बढ़ा करने के चक्कर में उसकी जिंदगी में और कुछ बड़ी घटनाएं घटने लगती हैं। अपराध, लालच और बीते हुए समय को साथ लाने के सोच रखने वाला देवा एक अलग ही यूनिवर्स बना देता है। खैर फिल्म की कहानी असल में ये है या नहीं, इसका खुलासा तो 14 अगस्त 2025 में हो ही जाएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।