Son Of Sardaar 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें अजय की कॉमेडी में इसबार कितना है दम?

688

‘सन ऑफ सरदार 2’ (Son Of Sardaar 2) का 3 मिनट का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। ट्रेलर की शुरुआत 2012 में रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार’ के कुछ पुराने सीन से होती है। स्कॉटलैंड में सेट की गई इस फिल्म में अजय देवगन जस्सी के रूप में सभी को हंसाने के लिए तैयार हैं।

इसमें मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, साहिल मेहता, संजय दत्त और रवि किशन जैसे कई बेहतरीन सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर में दिवंगत एक्टर मुकुल देव भी आखिरी बार नजर आए।

सन ऑफ सरदार 2 ट्रेलर में, अजय पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हैं और उन्हें हमारे देश में बम गिराने के लिए दोषी कहते हैं। ट्रेलर कन्फ्यूजन से भरा हुआ है। हर किरदार अपने आप भी खास है। इसमें सभी ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। कमाल की बात यह है कि सीक्वल में संजय दत्त एक बार फिर डॉन के किरदार में वापसी करेंगे।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss19 Contestants: इसबार बिगबॉस में कौन-कौन? कंटेस्टेंट्स की लीक लिस्ट आई सामने

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

बता दें, 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया था और ये तेलुगू फिल्म ‘मर्यादा रमन्ना’ का रीमेक थी। वहीं, ‘सन ऑफ सरदार 2’ को इसकी स्प्रिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है और इस बार विजय कुमार अरोड़ा ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।