‘पति पत्नी और पंगा’ में इस वीकेंड खुलेंगे हिना खान के कई राज, देखिए VIDEO

704

रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सेलिब्रिटी कपल्स के रिश्ते की अच्छी-बुरी हर बात सामने आ रही हैं, जो लोगों को खूब हंसा रही हैं। हाल ही में शो सेलिब्रिटी की सासूं मांओ के बुलाया गया है जिसके बाद इस शो के प्रोमो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। जिसमें एक प्रोमो हिना खान (Hina Khan) का है। इस वीकेंड पर ‘पति पत्नी और पंगा’ और भी जबरदस्त होने वाला है, क्योंकि शो में इस बार सेलिब्रिटी कपल्स के सासू मां आएंगी। जो बहू-बेटे की पोल-पट्टी खोलने वाली है।

हिना की सासू मां ने जो खुलासा किया, उसने सभी का ध्यान खींच लिया। शादी के बाद कैसे वो बहू के नखरे झेल रही हैं, उन्होंने ये खुलासा किया। शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि हिना खान के नखरे कितने हैं।

रॉकी की मां ने बताती हैं, ‘वो डाइनिंग टेबल पर बैठती है और उसे मसालों के बारे में कुछ नहीं पता। लेकिन जैसे ही मैंने बनाया हुआ खाना देखती है, तो कहने लगती है कि इसमें कुछ मिसिंग है. इसमें ये कम है, इसमें वो ज्यादा है।’ सास की ये बातें सुनकर वो हैरान हो जाती हैं। मुन्नवर कहते हैं कि आता जाता कुछ नहीं लेकिन नखरे हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

ये सुन रॉकी की मम्मी कहते हैं- नखरें तो बहुत हैं…इस पर अविका गोर ने मजाक में कहती हैं, ‘सास हो आप सास’ तो हिना की सास ने जवाब दिया, ‘हां लेकिन इससे कौन पंगा ले।’ यह सुनकर हिना की रिएक्शन देखने लायक हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


सोशल मीडिया पर फैंस इस क्लिप को खूब शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने परिवार की बॉन्डिंग की तारीफ की, जबकि कुछ ने हिना की सास की तुलना अंकिता लोखंडे की सास से की। एक फैन ने लिखा, ‘यह शो असली फैमिली ड्रामा है, मजा आ रहा है!’ वहीं, दूसरे ने कहा, ‘हिना की सास कितनी क्यूट हैं, पंगा लेने से डरती हैं!’

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।