Traitors India Winner: फिनाले से पहले लीक हुए नाम! ये 3 कंटेस्टेंट बन सकते हैं विनर

यह एक इंटरनेशनल हिट शो ‘De Verraders’ का इंडियन वर्ज़न है। इसमें 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को एक महल में बंद किया गया है, जहां उन्हें आपसी भरोसे और दिमागी खेल के जरिए ये तय करना होता है

565

मशहूर रियलिटी शो ‘The Traitors India’ का पहला सीज़न फाइनल (Traitors India Winner) की ओर जा रहा है लेकिन सोशल मीडिया और फैन कम्युनिटी में पहले ही फिनाले विनर को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिनाले एपिसोड ऑनएयर होने से पहले ही संभावित विजेता के नाम सामने आ चुके हैं।

लीक के मुताबिक फाइनलिस्टों के नाम सुर्खियों में हैं जिसमें उर्फी जावेद, अरुणोधया और आंजुम फकीह। इन दोनों कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इन्हीं में से कोई एक ‘Traitors India’ का पहला विजेता बन सकता है। हालांकि शो की टीम या चैनल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लीक हुआ चैट—“And you won…”

कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि उर्फ़ी जावेद ने एक निजी चैट स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था जिसमें उनके सहप्रतियोगी अपूर्वा मुखिजा ने लिखा था—“And you won…” । इस स्टोरी को उन्होंने जल्द ही डिलीट कर लिया, लेकिन तबतक स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था और यह अनुमान लगे कि शायद उर्फ़ी को विजेता घोषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Breakup के बाद रो-रोकर बीत रही हैं रातें? Move On करने के लिए तुरंत करें ये 4 काम

क्या है The Traitors India शो का कॉन्सेप्ट
यह एक इंटरनेशनल हिट शो ‘De Verraders’ का इंडियन वर्ज़न है। इसमें 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को एक महल में बंद किया गया है, जहां उन्हें आपसी भरोसे और दिमागी खेल के जरिए ये तय करना होता है कि कौन है ‘Traitor’ (धोखेबाज़) और कौन ‘Innocent’ (निर्दोष)। शुरुआत में करण जौहर चुपचाप 3 कंटेस्टेंट्स को Traitor चुनते हैं, जो हर रात एक निर्दोष खिलाड़ी को “मार” देते हैं। बाकी बचे खिलाड़ी दिन में डिस्कशन करके किसी एक पर शक जताकर उसे बाहर करते हैं।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

कंटेस्टेंट्स में शामिल नाम:
उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा, हर्ष गुर्जराल, जस्मिन भसीन, पूरव झा, निकिता लूथर, सुधांशु पांडे, अनशुला कपूर , राज कुंद्रा, जन्नत जुबैर, एलनाज नोरोज़ी

क्या है The Traitors India खेल का तरीका

  • खिलाड़ी मिलकर टास्क करके इनाम की राशि बढ़ाते हैं

  • कुछ खिलाड़ियों को “शिल्ड” मिलती है जो उन्हें एक रात के लिए सुरक्षा देती है

  • दिन में ‘सर्कल ऑफ शक’ में वोटिंग होती है

  • गेम पूरा मानसिक और सामाजिक रणनीतियों पर आधारित है – किस पर भरोसा किया जाए और किस पर नहीं

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।