इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) 07 सितंबर को लगने वाला है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के समय सूर्य, चंद्र और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, जिससे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है और चंद्रमा धूमिल या लाल दिखाई देने लगता है। चंद्रग्रहण किसी भी पूर्णिमा तिथि को पड़ता है क्योंकि इस दिन पूर्ण चंद्रमा की रात होती है।
आज रात पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण की शुरुआत, आज रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी और ग्रहण की समाप्ति 08 सितंबर को रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगी। यह ग्रहण ब्लड मून होगा जिसमें चंद्रमा की सतह पर लाल रंग की परछाई पड़ेगी। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।
ये भी पढ़ें: Chandra Grahan Rashifal 2025: जानिए यहां चंद्रग्रहण का किन 12 राशियों पर कैसा होगा असर?
चंद्र ग्रहण में क्या करें (What to do during a lunar eclipse)
- चंद्र ग्रहण के समय भगवान विष्णु और चंद्र देव के नामों का जप करें। साथ ही आप महामृत्यंजय मंत्र का जप कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के समय इस उपाय को करने से इंसान चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से दूर रहता है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
- चंद्र ग्रहण के समापन होने के बढ़ स्नान कर घर और मंदिर की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद उपासना करें।
- चंद्र ग्रहण के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है।

चंद्र ग्रहण में क्या न करें (What not to do during a lunar eclipse)
- चंद्र ग्रहण के समय पूजा-अर्चना करना वर्जित है। ऐसा करने से पूजा सफल नहीं होती है।
- भोजन का सेवन न करें।
- मंदिर के कपाट बंद कर दें।
- नुकीली चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।
- गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलें।
- कोई भी शुभ और मांगलिक काम न करें।




































