आगामी चंद्र ग्रहण को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने विभिन्न जन्म संख्याओं के आधार पर विशेष सावधानियां और उपाय बताए हैं। मान्यता है कि ग्रहण काल में ग्रहों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति की मानसिक स्थिति, ऊर्जा और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है। इसी कारण जन्म तिथि के अनुसार (Chandra Grahan 2026) कुछ उपाय अपनाने और कुछ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। तो यहां जन्म संख्या के अनुसार सुझाव दिए जा रहे हैं पढ़िए…
जन्म संख्या 1, 10, 19 या 28
इन तिथियों में जन्मे लोगों पर सूर्य का प्रभाव माना जाता है। ग्रहण के दिन भगवान शिव को जल अर्पित करना शुभ बताया गया है। साथ ही विवाद और अनावश्यक बहस से दूर रहने की सलाह दी गई है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
जन्म संख्या 2, 11, 20 या 29
इन व्यक्तियों को चंद्रमा से प्रभावित माना जाता है। ग्रहण के दिन चंद्र मंत्रों का जाप करना लाभकारी बताया गया है। विशेष रूप से माता से विवाद से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे मानसिक अशांति बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: शादी के बाद मैं भी जनसंख्या बढ़ाऊंगा, धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने मचाई हलचल
जन्म संख्या 3, 12, 21 या 30
बृहस्पति के प्रभाव वाले लोगों को इस दिन दान-पुण्य, विशेषकर जरूरतमंदों को भोजन कराने की सलाह दी जाती है। ग्रहण काल में क्रोध पर नियंत्रण रखना और शांत रहना आवश्यक बताया गया है।
जन्म संख्या 4, 13, 22 या 31
राहु से प्रभावित जातकों को ग्रहण के दौरान संयम और शांति बनाए रखने की सलाह है। पर्याप्त पानी पीने और सफेद रंग के वस्त्र धारण करने से बचने का सुझाव दिया गया है।
जन्म संख्या 5, 14 या 23
बुध ग्रह के प्रभाव वाले लोगों को ग्रहण के समय शांत स्थान पर बैठकर भगवान विष्णु से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस अवधि में यात्रा टालने की सलाह दी गई है।
जन्म संख्या 6, 15 या 24
शुक्र के प्रभाव वाले जातकों को ग्रहण से पहले नमक मिले पानी से स्नान करने का सुझाव है। ग्रहण काल में किसी भी प्रकार की नई वस्तु खरीदने से बचना चाहिए।
जन्म संख्या 7, 16 या 25
केतु से प्रभावित लोगों को ध्यान और आत्मचिंतन करने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी के प्रति कठोर या अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई है।

जन्म संख्या 8, 17 या 26
शनि के प्रभाव वाले व्यक्तियों को ग्रहण के दिन जरूरतमंदों या सफाई कर्मियों को भोजन कराने का सुझाव दिया गया है। किसी को हानि पहुंचाने या नकारात्मक व्यवहार से बचना चाहिए।
जन्म संख्या 9, 18 या 27
मंगल से प्रभावित लोगों को ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी गई है। इस समय भारी शारीरिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखना बेहतर माना गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































