Chandra Grahan Rashifal 2025: जानिए यहां चंद्रग्रहण का किन 12 राशियों पर कैसा होगा असर?

1160

चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2025 rashifal) का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखा जाएगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है और शनि की राशि में घटित हो रहा है। ऐसे में हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। आज रात पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण की शुरुआत, आज रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी और ग्रहण की समाप्ति 08 सितंबर को रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगी। यह ग्रहण ब्लड मून होगा जिसमें चंद्रमा की सतह पर लाल रंग की परछाई पड़ेगी। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।

शनि का वक्री और चंद्रग्रहण का यह संयोग कुछ राशियों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का संकेत दे रहा है। आइए जानें उन राशियों के बारे में जिनके जीवन में यह संयोग बुरा प्रभाव ला सकता है और उनके जीवन में करियर, प्रेम और आर्थिक मामलों में समस्याएं आ सकती हैं।

जानिए सभी 12 राशियों के बारें में (Chandra Grahan Rashifal 2025)

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के राशि से एकादश भाव पर ग्रहण रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन इन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण मिश्रित फल प्रदान करने वाला होगा। यह ग्रहण राशि से दशम स्थान पर रहेगा, इसलिए कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।

मिथुन राशि: यह चंद्रग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: आज रात कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण? जानिए क्या करें?

कर्क राशि: यह चंद्रग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल रह सकता है। परिवार में किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है। ग्रहण का असर मन पर हो सकता है। इस राशि के जातक सेहत को लेकर सतर्क रहें।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के करियर-कारोबार के लिए चंद्रग्रहण शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन में सावधानी जरूरी है। अहंकार से बचें।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शत्रुओं पर विजय वाला साबित होगा। इस राशि के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए शुभ परिणाम दिलाएगा।

तुला राशि: चंद्र ग्रहण का असर आपके पारिवारिक जीवन पर रहेगा। तुला राशि के जातक किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। इस राशि के लोगों को अपने बच्चों की ओर से चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि: आपको वाहन और यात्रा से लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख में बाधा होगी। नई संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा चंद्रग्रहण शुभ परिणाम देने वाला होगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में तरक्की होगी।

मकर राशि: मकर राशि के जातक धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों से संवाद बनाए रखें और संयमित रहें।

कुंभ राशि: चंद्रग्रहण आपके व्यक्तित्व और मानसिक संतुलन पर प्रभाव डालेगा। आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ समय कहा जाएगा।

मीन राशि: चंद्रग्रहण का मीन राशि पर प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातक आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और उधार या निवेश सोच-समझकर करें।