अगर आप कुछ मीठा खाने का मन तो रखते हैं, लेकिन ज़्यादा शुगर और अनहेल्दी मिठाइयों से दूरी बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। फिटनेस इन्फ्लुएंसर वंशिका खुराना ने एक ऐसी चॉकलेट वॉलनट फज रेसिपी (chocolate walnut fudge) शेयर की है, जो स्वाद में रिच है, लेकिन सेहत के लिहाज़ से हल्की मानी जा रही है।
खास बात यह है कि इस फज को बनाने में कंडेंस्ड मिल्क या रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल नहीं होता और यह कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार हो जाती है। सोशल मीडिया पर यह रेसिपी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लोणावला की मशहूर वॉलनट फज का हेल्दी विकल्प बता रहे हैं।
सामग्री (Ingredients)
- 7–8 अखरोट (भुने हुए)
- 2 टेबलस्पून कद्दू के बीज (भुने हुए)
- 6–7 नरम खजूर
- 2 टेबलस्पून बिना मीठा कोको पाउडर
- ½ टेबलस्पून कॉफी
- एक चुटकी नमक
- 1 टीस्पून वनीला एक्सट्रैक्ट
- 3 टेबलस्पून दूध
- 2 स्क्वेयर डार्क चॉकलेट (ऑप्शनल)
View this post on Instagram
बनाने की विधि (Method)
- खजूर को 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें, ताकि वे नरम हो जाएं।
- पानी निकालकर खजूर और बाकी सारी सामग्री को मिक्सी में अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें।
- ऊपर से पिघली हुई डार्क चॉकलेट डालें और कटे हुए भुने अखरोट से गार्निश करें।
- 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने दें, फिर सर्व करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































