Navratri Vrat Recipes: बिना प्याज और लहसुन के नवरात्रि पर बनाएं ये 7 व्रत रेसिपी

551

नवरात्रि (Navratri Vrat Recipes) के नौ दिनों में मां दुर्गा की भक्ति के साथ-साथ खास खानपान का भी महत्व होता है। इस दौरान कई भक्त फलाहार रखते हैं या बिना प्याज-लहसुन का भोजन बनाते हैं। अक्सर समस्या यही आती है कि रोजाना व्रत में कुछ नया और स्वादिष्ट कैसे बनाया जाए। इसी समस्या का हल है ये आसान और टेस्टी व्रत-स्पेशल रेसिपीज़, जो बिना प्याज-लहसुन के भी आपको लाजवाब स्वाद देंगी।

1. लौकी की सब्जी

  • लौकी को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • घी गर्म करके उसमें जीरा और हींग डालें।
  • अदरक और हरी मिर्च भूनकर लौकी, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें।
  • धीमी आंच पर पकने दें और अंत में हरा धनिया व गरम मसाला डालकर सर्व करें।

2. पनीर भुर्जी

  • पनीर को कद्दूकस कर लें।
  • घी में जीरा, हींग, हरी मिर्च और अदरक भूनें।
  • टमाटर डालकर मसाले (हल्दी, धनिया, लाल मिर्च) मिलाएं।
  • पनीर और नमक डालकर पकाएं और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

3. आलू-टमाटर की रसेदार सब्जी

  • आलू को उबालकर काट लें।
  • घी में जीरा, हींग और टमाटर की प्यूरी डालकर पकाएं।
  • अब आलू, हल्दी, धनिया और सेंधा नमक डालें।
  • थोड़ा पानी डालकर उबालें और गरम मसाला डालकर परोसें।

4. अरबी की सूखी सब्जी

  • उबली हुई अरबी को छीलकर टुकड़े करें।
  • घी में जीरा और हरी मिर्च तड़काएं।
  • अरबी डालकर हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
  • कुरकुरी होने तक सेकें और नींबू रस डालकर खाएं।

5. कद्दू की सब्जी

  • कद्दू को छोटे टुकड़ों में काटें।
  • घी गर्म कर उसमें जीरा, हींग और अदरक डालें।
  • कद्दू के टुकड़े, सेंधा नमक और हल्दी डालें।
  • पकने के बाद थोड़ा गुड़ और अमचूर डालकर खट्टा-मीठा स्वाद पाएं।

6. शकरकंद की सब्जी

  • शकरकंद को उबालकर टुकड़े करें।
  • घी में जीरा, हरी मिर्च डालकर शकरकंद भूनें।
  • सेंधा नमक और काली मिर्च डालें।
  • नींबू रस डालकर सर्व करें।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

7. मखाना-पनीर करी

  • घी में मखाने भून लें।
  • टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर पकाएं।
  • मसाले डालें और पानी मिलाकर ग्रेवी तैयार करें।
  • मखाना और पनीर डालकर कुछ देर पकाएं और हरा धनिया डालें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।