शारीरिक संबंध केवल एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं होते, बल्कि यह दो लोगों के बीच भावनात्मक नज़दीकी और भरोसे को मजबूत करने का जरिया भी होते हैं। यह रिश्ते में जुड़ाव बढ़ाते हैं और आपसी समझ को गहरा करते हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ छोटी-छोटी आदतें अनुभव को बेहतर बना सकती हैं, वहीं कुछ लापरवाहियां न सिर्फ असहज स्थिति पैदा करती हैं, बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ और यौन स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती हैं।
किसी भी कपल के लिए इंटिमेट मोमेंट्स खास होते हैं, लेकिन संक्रमण या दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए संबंध बनाने के समय और उसके बाद सही देखभाल बेहद जरूरी है।
क्या आपको पता है कि इंटिमेसी (Intimate relationship) के बाद अगले 10 मिनट में कौन-सी चीज़ें करना फायदेमंद होती हैं? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसे ज़रूर पढ़ें और अपनी सहेलियों के साथ भी साझा करें, ताकि वे भी सेहतमंद और जागरूक रह सकें।
- सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन जरूर पास करें। इसका प्रेग्नेंसी के चांसेज से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, ऐसा करने से अगर कोई बैक्टीरिया इंटिमेसी के दौरान यूरिन ट्रैक तक पहुंच गया है, तो वह बाहर निकल जाता है। अगर आप इंटिमेसी के बाद 10 मिनट के अंदर ऐसा करती हैं, तो संक्रमण का खतरा कम होता है।
- इंटिमेसी के बाद 10 मिनट के अंदर आपको वजाइना की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। आपको बाहरी लेयर को हल्के गुनगुने पानी से साफ करना है। किसी केमिकल वाले साबुन या वॉश का इस्तेमाल न करें। इससे वजाइना का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Onion Oil vs Castor Oil: जानिए प्याज या कैस्टर तेल कौनसा है बालों के लिए बेहतर?
- इसके बाद साफ और मुलायम टॉवल से प्राइवेट एरिया को पोंछ लें।
- सेक्शुअल रिलेशन के बाद आप पैंटी भी जरूर बदलें। इंटिमेसी के बाद साफ और कॉटन वाली पैंटी पहनें ताकि त्वचा सांस ले पाए और बैक्टीरियल ग्रोथ न हो।

- इंटिमेसी के बाद 10 मिनट के अंदर महिलाओं को पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और यूरिन के जरिए बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं जिससे यूटीआई का खतरा कम होता है।
- इंटिमेसी के बाद कुछ देर आराम करना भी जरूरी है। आप बॉडी को रिलैक्स होने का टाइम दें। यह मेंटल और फिजिकल दोनों तरह से ही जरूरी है।
- इंटिमेसी के बाद अगर आपको जलन, खुजली, अजीब डिस्चार्ज या यूरिन पास करने में दर्द सा महसूस हो, तो ये संक्रमण का संकेत हो सकते हैं। इन पर ध्यान दें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































