अगस्त में चाहते हैं बाहर घूमना? तो जरुर देखें 11 हजार में IRCTC का टूर प्लान

 IRCTC का यह पैकेज न सिर्फ बजट-फ्रेंडली है बल्कि सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का वादा भी करता है। तो अगर आप दिल्ली में रहती हैं और गोवा घूमने का मन है, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।

707

अगर आप भी अगस्त में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार ये खबर जरुर पढ़नी चाहिए। दरअसल, IRCTC दिल्ली से गोवा (Goa Tour IRCTC) के लिए खास बजट टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी। ट्रेन यात्रा होने के कारण पैकेज की कीमत किफायती रखी गई है, जिससे आप कम खर्च में शानदार वेकेशन का आनंद ले सकती हैं।

पैकेज की खास बातें

  • यात्रा की शुरुआत: दिल्ली
  • यात्रा का साधन: ट्रेन
  • पैकेज का उद्देश्य: बजट में गोवा की यात्रा करवाना
  • उपलब्ध सुविधाएं: आरामदायक ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, भोजन, और स्थानीय घूमने की सुविधा
गोवा का टूर पैकेज कहां से शुरू हो रहा है?
  • इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हर शनिवार होगी। यानी आप अगस्त में आने वाले हफ्तों में इससे यात्रा कर सकती हैं।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज में घूमने के लिए आपको कैब की सुविधा भी दी जाएगी, जिसकी फीस पैकेज में शामिल है।
  • पैकेज का नाम CHANDIGARH TO GOA RAIL TOUR PACKAGE है।
  • पैकेज बुकिंग के लिए आप इसका नाम गूगल पर सर्च करके इसके आगे IRCTC लगा सकती हैं। इससे आपके सामने पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी खुल जाएगी।
गोवा का टूर पैकेज फीस
  • अगस आप स्लीपर कोच से अकेले सफर करती हैं, तो पैकेज फीस 20,395 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,775 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,650 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 11,780 रुपये है।
  • यह सभी पैकेज फीस स्लीपर कोच में टिकट बुक करने पर है। अगर आप एसी कोच में टिकट बुक करती हैं, तो पैकेज फीस ज्यादा है।
  • भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

गोवा का टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं 
  • 3 एसी कोच और स्लीपर कोच में सफर करने के लिए आने-जाने की टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
  • 20 हजार के अंदर ही आपको घूमने के लिए कैब सुविधा भी मिलेगी।
  • इसके अलावा आपको गोवा में 3 रात के लिए होटल भी मिलेगा।
  • 3 दिन नाश्ता और 3 दिन रात का भोजन दिया जाएगा। लेकिन लंच के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

आने वाले वीकेंड को यादगार बनाने के लिए आप अभी से बुकिंग कर सकती हैं। सीमित सीट होने के कारण जल्दी बुकिंग करने पर ही इस ऑफर का लाभ मिलेगा। IRCTC का यह पैकेज न सिर्फ बजट-फ्रेंडली है बल्कि सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का वादा भी करता है। तो अगर आप दिल्ली में रहती हैं और गोवा घूमने का मन है, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।