करवाचौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं न सिर्फ व्रत रखती हैं बल्कि अपने लुक पर भी खास ध्यान देती हैं। अगर आप भी इस करवाचौथ पर सबकी नज़रें अपनी ओर खींचना चाहती हैं, तो सिर्फ साड़ी ही नहीं, उसका ब्लाउज़ डिज़ाइन भी परफेक्ट होना चाहिए।
इस साल करवाचौथ (blouse designs for karwa chauth) पर पारंपरिक लुक के साथ-साथ मॉडर्न टच वाले ब्लाउज़ डिज़ाइन काफी ट्रेंड में हैं। चाहे आप ट्रेडिशनल साड़ी पहनें या मॉडर्न ड्रेप, इन ब्लाउज़ डिज़ाइनों से आपका लुक एकदम रॉयल और गॉर्जियस नजर आएगा।

कॉर्सेट ब्लाउज़ डिज़ाइन (Corset Blouse Design)
अगर आप फिटेड और स्ट्रक्चर्ड लुक चाहती हैं तो कॉर्सेट ब्लाउज़ आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यह डिज़ाइन आपकी कमर को स्लीक और शेप में दिखाता है। पश्चिमी कॉर्सेट से इंस्पायर यह ब्लाउज़ लुक को रॉयल टच देता है। सिल्क या साटन फैब्रिक में बनाया गया कॉर्सेट ब्लाउज़ साड़ी या लहंगे दोनों के साथ शानदार लगता है।

वी-नेक ब्लाउज़ डिज़ाइन (V-Neck Blouse Design)
क्लास और एलीगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है V-नेक ब्लाउज़ डिज़ाइन। यह हर बॉडी टाइप पर सूट करता है और नेकलाइन को स्लिम दिखाता है। अगर आप मिनिमल ज्वेलरी पहनना चाहती हैं तो ये डिज़ाइन आपके लिए बेस्ट है। इसे आप जॉर्जेट या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ पेयर करें, लुक बेहद स्टाइलिश लगेगा।

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज़ डिज़ाइन (Sweetheart Neckline Blouse Design)
प्यार और रोमांस का टच देना चाहती हैं तो स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज़ चुनें। दिल के आकार जैसी नेकलाइन वाला यह डिजाइन आपकी कॉलरबोन और नेकलाइन को खूबसूरती से हाईलाइट करता है। यह डिजाइन हर तरह की साड़ी के साथ जंचता है, खासकर रेड या मून व्हाइट कलर की साड़ी पर तो इसका कोई जवाब नहीं।

स्कूप नेक ब्लाउज़ डिज़ाइन (Scoop Neck Blouse Design)
सिंपल और ग्रेसफुल लुक पसंद करने वालों के लिए स्कूप नेक ब्लाउज़ एक बेहतरीन विकल्प है। इसका गोल आकार का नेक हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है। भारी ज्वेलरी के साथ यह डिजाइन और भी आकर्षक दिखता है। अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं तो इस डिजाइन को चुनें।

हॉल्टर नेक ब्लाउज़ डिज़ाइन (Halter Neck Blouse Design)
थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट चाहिए? तो हॉल्टर नेक ब्लाउज़ को ट्राय करें। यह डिजाइन ट्रेंडी और कंटेम्पररी लुक देता है। अगर आप साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में कैरी करना चाहती हैं तो यह डिजाइन आपको ग्लैमरस लुक देगा। सिंपल ईयररिंग्स और बन हेयरस्टाइल के साथ यह लुक कमाल का लगेगा।

क्रिस-क्रॉस बैक ब्लाउज़ डिज़ाइन (Crisscross Back Blouse Design)
अगर आप कुछ बोल्ड और डिफरेंट ट्राय करना चाहती हैं तो क्रिस-क्रॉस बैक ब्लाउज़ आपके लिए है। इसका ओपन-बैक पैटर्न और क्रॉस-स्ट्रैप डिजाइन आपके लुक में ड्रामा और स्टाइल दोनों जोड़ता है। यह डिजाइन फेस्टिव नाइट के लिए परफेक्ट है और आपको पार्टी का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना देगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































