राष्ट्रीय युवक परिषद ने नव नियुक्त थाना प्रभारियों का किया सम्मान

143

नशा विरोधी अभियान व नई जिम्मेदारी के लिए थाना प्रभारियों को मिला सम्मान
हनुमानगढ़, 13 नवम्बर — हनुमानगढ़ राष्ट्रीय युवक परिषद द्वारा आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव स्थापित थाना प्रभारियों का अभिनंदन किया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना के नव नियुक्त थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वा और टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई का सम्मान किया । जंक्शन थाना में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर रामचंद्र कस्वा को परिषद सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। वहीं, टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सशक्त अभियान और हाल ही में की गई बड़ी कार्रवाईयों के लिए सराहना और सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि पुलिस प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही नशा मुक्त और सुरक्षित समाज की स्थापना संभव है। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रामगोपाल सेन, वीरेंद्र जैन, दुलीचंद कस्वा, रणजीत शर्मा, जितेंद्र छाबड़ा, महेंद्र स्वामी, गोपी राम सुथार, राकेश त्यागी और आदित्य शामिल थे। सभी ने थाना प्रभारियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों में सहयोग का संकल्प लिया। यह सम्मान समारोह पुलिस और समाज के बीच सहयोग और सकारात्मक संवाद का प्रतीक रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।