– आईटी/आईटीईएस व ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की छात्राओं ने सीखे व्यावहारिक व रोजगारोन्मुखी कौशल
हनुमानगढ़। सेठ राधा कृष्ण बिहानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमानगढ़ टाउन में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (OJT) शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में आईटी/आईटीईएस तथा ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की कक्षा 11 व 12 की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कौशल मित्र एवं व्याख्याता सुमन रानी के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं ने प्रतिदिन का दैनिक प्रतिवेदन भी तैयार किया, जिससे उनमें कार्य के प्रति अनुशासन, आत्मनिर्भरता, कार्य कुशलता एवं व्यवसायिक समझ का विकास हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वास्तविक कार्य वातावरण से परिचित कराते हुए उन्हें भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना रहा।
आईटी/आईटीईएस ट्रेड की छात्राओं ने श्री गुरु नानक कंप्यूटर सेंटर (SGN), हनुमानगढ़ टाउन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। यहां छात्राओं को कंप्यूटर, हार्डवेयर एवं अन्य उपकरणों को जोड़ने, आधुनिक तकनीकी युग में विभिन्न सॉफ्टवेयर व डिजिटल गतिविधियों के संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। छात्राओं ने तकनीकी ज्ञान को नजदीक से समझते हुए कंप्यूटर आधारित कार्यों में दक्षता हासिल की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































