आयुष मिशन के चिकित्सा शिविर में 104 रोगियों का सफल ऑपरेशन

112

-फल वितरण के साथ सेवा कार्य जारी, मंगलवार को होगा 10 दिवसीय शिविर का समापन
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। आज दिनांक 6 जनवरी 2026 तक शिविर में अर्श (बवासीर) एवं भगंदर से पीड़ित कुल 104 रोगियों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। आयुर्वेदिक क्षार सूत्र पद्धति से किए गए इन ऑपरेशनों से रोगियों को बिना किसी गंभीर दुष्प्रभाव के राहत मिली है।
शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा समर्पित भाव से सेवाएं दी जा रही हैं। शल्य चिकित्सा में डॉ. पंकज पोटलिया, डॉ. हरवीर चौधरी, डॉ. डी.सी. सारस्वा, डॉ. देवेन्द्र भांभु, डॉ. ईश्वर सुंडा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं आयुर्वेद विद कर्म एवं अग्नि कर्म चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉ. बलदेव एवं डॉ. राजन सेतिया भी रोगियों का सफल उपचार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।