जिला संवाददाता भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा अध्यक्ष नगर पालिका शाहपुरा रघुनंदन सोनी व नगर अध्यक्ष राजेश पारीक के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी का आजीवन समर्णप निधि अभियान के अंतर्गत उपाध्यक्ष नगर पालिका शाहपुरा श्रीमती राजी देवी धाकड़ व पूर्व चेयरमैन कन्हैया लाल धाकड़ ने ₹ 11 हजार कि राशि का चेक अभियान के सह संयोजक लादूराम खटीक को भेंट किया। इस दौरान कैलाश धाकड, राजेंद्र बोहरा, कमलेश मुंडेतिया उपस्थित थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































