हनुमानगढ़। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जाट धर्मशाला, हनुमानगढ़ जंक्शन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 115 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। “रक्तदान महादान” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक हनुमानगढ़ अंशुल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शाखा प्रबंधक सूरतगढ़ मनीष सग्गू मौजूद रहे। इनके साथ हंसदीप चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और इससे जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा संभव हो पाती है।
रक्तदान शिविर में सूरतगढ़ की अनुभवी रक्त संग्रह टीम ने श्री चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्त संग्रह किया। टीम द्वारा रक्तदाताओं की चिकित्सकीय जांच के बाद सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रह किया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































