12 वे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

200

हनुमानगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सातवी पुण्यतिथि को समर्पित और हनुमानगढ़ से भाजपा विधायक प्रत्याशी अमित सहू के जन्मदिन पर नई आशा नई किरण एवं गूम सामाजिक संस्था द्वारा शुक्रवार को 12 वे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जंक्शन जाट भवन में किया। शिविर में जिले भर से प्रबुद्धजन, युवा नौजवान कार्यकर्ताओं ने भारी तादाद में रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पीलीबंगा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष निशांत बतरा, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक आशीष पारीक, मंडल अध्यक्ष बलराज मान, लूणाराम गोदारा, जसपाल सिंह, नितिन बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, चरणदास गर्ग, नंदलाल वर्मा, जिला मंत्री सरोज लावा , पारस मिड्ढा, उत्तम सिंह राठौड़, कवींद्र सिंह राठौड़, जोधा सिंह भाटी, सुरेंदर बलाड़िया, लेखराम जोशी ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। शिविर में युवा रक्तदाताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।  कार्यक्रम में जोडकिया सरपंच उम्मेद सिंह राजावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। एसकेडी विश्वविद्यालय के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा एवं पार्षद हिमांशु महर्षि द्वारा भाजपा युवा नेता अमित चौधरी को लड्डुओं से तोला। शुक्रवार को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 617  यूनिट रक्त संग्रहण किया गया इसी के साथ 12वीं रक्तदान शिविर पर 1100 युवाओं ने रक्तदान करने का संकल्प लिया। रक्त संग्रहण राजकीय अस्पताल टीम, लाइफ लाइन ब्लड बैंक टीम, अर्पण ब्लड बैंक, भटनेर ब्लड बैंक, पुरोहित ब्लड बैंक, तपोवन ब्लड बैंक ने संग्रहण किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।