12वीं नॉर्थ जोन राकेट बॉल चैंपियनशिप 2025 का हनुमानगढ़ में भव्य शुभारंभ

193

– 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग, नशा मुक्ति शपथ के साथ खेल भावना का दिया संदेश
हनुमानगढ़। जंक्शन की व्यापार मंडल धर्मशाला में राकेट बॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 12वीं नॉर्थ जोन राकेट बॉल चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। आयोजन की शुरुआत ‘मानस अभियान’ के तहत खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर की गई, जिससे खेलों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुधीर सोनी, युधिष्ठिर भारतीय व तोलाराम, शारीरिक शिक्षक अजय स्वामी, रजत चाहर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश सहारण  व प्रदेश सचिव संजय सहारण ने की। दिल्ली से प्रदेश सचिव पंकज, पंजाब से गोपी अरोड़ा और हरियाणा से रवि कुमार ने विशेष रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
जिलाध्यक्ष अमित सहारण व सचिव मुकेश चाहर ने बताया कि इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, एनसीआर व राजस्थान से कुल 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला दोनों वर्गों में मैच आयोजित हो रहे हैं। पुरुष वर्ग में उद्घाटन मुकाबला पंजाब बनाम हरियाणा के बीच हुआ, जिसमें हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। महिला वर्ग का पहला मैच दिल्ली बनाम राजस्थान के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम विजेता रही।
मुख्य अतिथि सुधीर सोनी ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी आती है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे के विरुद्ध अभियान चलाना एक प्रशंसनीय पहल है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।