अग्रोहा विकास समिति का 24वां प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

110
– महाराजा अग्रसेन भवन में समाज की 52 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
हनुमानगढ़। अग्रोहा विकास समिति द्वारा आयोजित 24वां प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को टाउन स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की 52 प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल कुमार गोयल, जयकिशन बंसल, नवीन कुमार बंसल एवं सुरेंद्र दादरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रोहा विकास समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार बंसल ने की। मंचासीन अतिथियों का समिति पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने पर भी जोर दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।