29वां शुभ सालाना दीवान 26 मार्च को, 22 मार्च को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

25

-पीरखाना दरबार में बैठक आयोजित, पदाधिकारियों ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
हनुमानगढ़ । दुःख निवारण पीर निगाहा दरबार श्री पीरखाना में आयोजित होने वाले 29वें शुभ सालाना दीवान (मेला पीरां दा) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में दरबार परिसर में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 22 मार्च 2026 को प्रस्तावित शोभा यात्रा एवं 26 मार्च 2026, वीरवार को होने वाले शुभ सालाना दीवान के समस्त कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता श्री राम गोयल ने की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में प्रेम कुमार मित्तल (दोदे वाले), प्रेम कुमार मित्तल (मौड़ वाले), पवन गर्ग, हरिप्रकाश गर्ग, भगवान कुमार गर्ग, अशिन्द्र कुमार बंसल, लोकेश गर्ग, पुष्कर गर्ग, प्रमोद गोयल, अशोक मित्तल, हैप्पी मित्तल, मोहित गर्ग, मनोज अग्रवाल, मनोज मित्तल, मनीष गोयल, सुभाष बंसल, हरीश गोयल, विकास गोयल, लालचंद सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 26 मार्च को प्रातः 09:15 बजे रोजे स्नान, प्रातः 10:15 बजे चद्दर चढ़ाने की रस्म तथा सायं 07:15 बजे भव्य दीवान सजाया जाएगा। दीवान में बाबा लखदाता पीर साहिब जी एवं बाबा मलेरकोटला वाले पीर हैदर शेख मीरां साहिब जी का गुणगान किया जाएगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होंगे।
इसके अलावा 22 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे दरबार से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा में झांकियां, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य निवेदक बाबा हरबंसलाल गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) एवं दुःख निवारण पीर निगाहा दरबार श्री पीरखाना (रजि.) हैं। आयोजन में गद्दीदार बाबा संदीप कुमार गर्ग एवं गुरुमाता श्रीमती उषा रानी का विशेष आशीर्वाद रहेगा। भजन-कीर्तन का प्रस्तुतिकरण बंटी शर्मा एवं हनी शर्मा ग्रुप (मंडी डबवाली) द्वारा किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।