श्री अरोड़वंश सभा द्वारा दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट भंडारे का भव्य आयोजन

251

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, पूर्व नगर पालिका चेयरपर्सन संतोष बंसल ने की पूजा-अर्चना
हनुमानगढ़। टाउन स्थित श्री अरोड़वंश धर्मशाला में आज दीपावली के पावन पर्व पर श्री अरोड़वंश सभा की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:15 बजे श्री अरोड़वंश सभा के पदाधिकारियों एवं स्थानीय विधायक गणेश राज बंसल की धर्मपत्नी, पूर्व नगर पालिका चेयरपर्सन संतोष बंसल द्वारा भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना कर किया गया। पूजा उपरांत भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष रामलुभाय तिन्ना, सचिव सतीश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अजय सुखीजा, कोषाध्यक्ष कृष्ण मदान, सहसचिव सुभाष जुनेजा भोली एवं प्रचार मंत्री सुरेंद्र काठपाल काका सहित पूर्व अध्यक्षों ने स्नेह मिलन में भाग लिया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दीपावली के इस शुभ अवसर को एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाया।पूजा-अर्चना के पश्चात अन्नकूट भंडारे का वितरण किया गया, जिसमें कड़ी-खिचड़ा, हलवा, ग्वार की फली, छोले पनीर की सब्जी सहित विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद परोसा गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। विशेष बात यह रही कि सभा के पदाधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भोजन परोसा, जिससे वातावरण में आत्मीयता और स्नेह का भाव झलक उठा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सतीश कटारिया, अनिल धुड़िया, कश्मीरी लाल छाबड़ा, बनारसी दास परुथी,श्याम लाल मंगवाना, विनोद छाबड़ा,राज कुमार बवेजा,राकेश नागपाल,राजेश मरेजा,विपुल बिलन्दी, दीपांशु छाबड़ा, देव चुघ,अशोक खुराना,अशोक मुंजाल,कालू नागपाल,सुमन कमरा,चिमन लाल वॉट्स,उमेश वॉट्स,संदीप छाबड़ा, दिनेश बुद्धिराज,मनोज सेतिया,दीपक मरेजा मेनेजर राजपाल सहित अरोड़वंश समाज के वयोवृद्ध एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भक्तिभाव और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ। दीपावली स्नेह मिलन का यह आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और परस्पर सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ करने वाला रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।