विधायक गणेश राज बंसल ने कहा—“प्राचीन मंदिर जनभावनाओं का केंद्र, सहयोग से होगा विकास”
हनुमानगढ़ टाउन की पुरानी नगर पालिका क्षेत्र में स्थित चोतिना कुआं हनुमान मंदिर परिसर में आज एक अत्यंत पावन और भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्षों पुरानी इस आस्था स्थली के जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह बड़े ही विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व पंडित संजय शर्मा एवं शास्त्री वेद व्यास ने किया, जिन्होंने मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना और वैदिक विधियों के अनुसार भूमि पूजन करवाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण धार्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से ओत-प्रोत रहा। इस महत्वपूर्ण शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गणेश राज बंसल रहे। उनके साथ पूर्व नगर परिषद सभापति सुमित रणवा, समाजसेवी अमित माहेश्वरी, मुकेश भार्गव, पार्षद मनोज सैनी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने न केवल पूजा-अर्चना में भाग लिया, बल्कि मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु अपना संकल्प और सहयोग देने का भी भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में बालकृष्ण खदरिया, श्याम गिदडा, विभोर मित्तल, राजेश सिंगला, आशीष हिसारिया, बबलू हिसारिया, सचिन हिसारिया, पवन बंसल, इंद्र मोहन नारंग, ओमप्रकाश छाबड़ा, चंद्र दाधीच, भजनलाल, रतनलाल, बालकृष्ण गोल्याण, कमल खदरिया, विनोद तलवाडिया, दिनेश शर्मा, शंकर मित्तल, पवन मित्तल, संजय जुनेजा, सुंदर बंसल, रजनीश धुडिया, प्रमोद तिवारी, दीपक धुडिया, नंदीप कथूरिया, महेश सरावगी, संजय छाबड़ा, अजय सरार्फ, रमेश नरूला सहित अनेक अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहीं। सभी ने मिलकर इस पावन अवसर को सफल और यादगार बनाया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































