हनुमानगढ़। दशमी पातशाही गुरू गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरूवार को टाउन गुरूद्वारा गुरूनानकसर दरबार प्रेमनगर से पांच प्यारो कि अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर किर्तण के आरम्भ से पूर्व हैडग्रंथी बाबा विक्रम सिंह ने अरदास कर क्षेत्र कि खुशहाली,अमनचौन कि अरदास कर सतश्री आकाल के जयकारो के साथ रवाना हुआ । इस मौके पर बाबा जग्गा सिंह,बाबा जोगा सिह,विधायक गणेशराज बसंल,काग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर,पूर्व सभापति सुमित रिणवा व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक,पूर्व पार्षद प्रेम मेघवाल,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाशं तवंर, भाजपा युवामोर्चा नगर अध्यक्ष शुभेन्द्र सिंह शैरी,जगदीप सिंह, कपूर सिंह,पूर्व सरंपच बलविन्द्र सिंह,र,गुरबूटा सिंह बराड़,गुरूद्वारा सभापति महैन्द्र सिंह कमरानी, गुरुद्वारा प्रेमनगर प्रबन्ध कमेटी के प्रधान बलकरण सिंह ढिल्लो, सचिव दर्शन सिंह,उपप्रधान अमरजीत सिंह कोड़ा, कोषाध्यक्ष जगदीप सिंह, मलकित सिंह मरोक,सुरजीत सिंह वजीतपुरीय प्रधान धर्म प्रचार कमेटी,दरबार सेवादार कुलदीप सिंह,बलवीन्द्र सिंह बिन्दू, सिंगारा सिंह,करनैल सिंह थिन्द,लवप्रीत सिंह थिन्द,सतेन्द्र सिंह चन्दी,जसवीर सिंह जज,सुखदेव सिंह आदि ने गुरू गं्रथ साहिब के आगे मत्था टेका। इस के पश्चात नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गाे से निकाला गया, श्रद्धालु महिलाओं व युवाओं द्वारा नगर कीर्तन के आगे-आगे झाड़ू से सडक़ को साफ कर पानी का छिडक़ाव कर पुष्प बिछाते हुए बोले सो निहाल सतश्री आकांल के जयकारो कि घोष में चल रहे थे ।
नगर कीर्तन का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप विराजित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मन्नत मांगी। नगर किर्तण प्रेमनगर से होता हुआ,18 एचएमएच आबादी,सरकारी अस्पताल के सामने,टिब्बी रोड़ मिस्त्री बाजार,सनसिटी कलोनी,सीआर कलोनी, सीकलीगर महोल्ला के गुरूदवारे से होकर गुरूदवारा कलगीधर इन्द्रा कलोनी,पारीक कलोनी,खंडा साहिब चौक फतेहगढ़ मोड़,नई आबादी गली नं. 05,रेल्वे ओवरब्रिज से गुरु द्वारा बाबा सूखा सिंह महताब सिंह,सिग सभा गुरुद्वारा होकर ट्रैफिक थाना,हिसारीया मार्केट, पुरानी नगरपालिका, इन्द्रा चौक, सुभाष चौक से नई धान मंडी होता हुआ वापीस शाम को गुरूदवारा प्रेम नगर पहुचा, नगरकीर्तन का जोरदार स्वागत शहर की साध संगत ने जगह जगह फुल मालाओं, सरोपों से नगर कीर्तन का स्वागत किया व चाय, ब्रैड पकोड़ो ,खीर,हलवा व लंगर लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया।
नगर किर्तण में गतका पार्टी गुरप्रीत सिंह तरमाला वाले विशेष तोर ते पहुच कर गतके के जोहर दिखाये,सिंह इज किंग पाईप पाईप बैड ने भी गुरू महिमा कि मधुर संगीत धून से साधसंगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरू दवारा गुरूनानकसर प्रेम नगर के प्रधान बलकरण सिंह ढिल्लो ने बताया आज गुरूदवारा में अखण्ड पाठ का प्रकाश किया गया है व 20 जनवरी 2025 को अखण्ड पाठ के भोग डाले जायेगे तदउपरान्त खुले दिवान सजाये जायेगे जिसमें बाहर से पधारे गुरज्ञानी,इतिहासकार, रागी जत्था भाई मंलकित सिंह, सिंघसभा हनुमानगढ़ टाऊन,हजूरी रागी जत्था भाई जोगिन्द्र सिंह, टाढी जत्थे,गुरू कि महिमा से संगतो को निहाल करेगे। आज नगर कीर्तन में भारी संख्या में पहुंचे सभी सांधसंगत व ट्रैक्टर चालक, मोटरसाइकिल सेवादार, का गुरूद्वारा प्रबन्ध कमेटी ने धन्यवाद किया व सभी सहयोग कर्ता जिन्होने इस सर्दी के समय गुरू घर पहुच कर तन मन धन से नगर किर्तण में सेवा कि ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































