हनुमानगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर सशक्त नारी संस्थान की ओर से टाउन स्थित राजकीय अस्पताल के पास भव्य लंगर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य सामाजिक समरसता, मानव सेवा और गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। लंगर की शुरुआत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा भाव से की गई।
कार्यक्रम में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आमजन पहुंचने लगे। संस्थान की महिला सदस्यों ने सेवा भावना के साथ भोजन वितरण किया। लंगर में सैकड़ों लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर अनुशासन, स्वच्छता और सेवा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
सशक्त नारी संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष एडवोकेट मिताली अग्रवाल ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन हमें समानता, भाईचारे और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। सचिव प्रीति गुप्ता ने कहा कि संस्थान समय-समय पर सामाजिक और धार्मिक अवसरों पर सेवा कार्य करता रहता है, जिससे समाज में सहयोग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले।
कार्यक्रम में अलीशा गुप्ता, सिमरन कौर, शशि जैन, संरक्षक सरोज अग्रवाल, डिंपल डूरिया एवं बबीता स्वामी सहित संस्थान की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं और सेवा कार्य को सफल बनाया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































