हनुमानगढ़। एक नूर खालसा फ़ौज ने शनिवार को जिला कलैक्टर को गोलूवाला निवासी व इलाके की सिक्ख संगत की भावना का सम्मान हो इसके सम्बद्ध में जिलाध्यक्ष लखवीर सिंघ व प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सिंघ हनुमानगढ़ के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सिंघ हनुमानगढ़ ने बताया कि हमें कल पता चला कि गुरुद्वारा श्री गुरू सिंघ समा (महताबगढ़), गोलूवाला का जो अच्छे ढंग से संचालन हो रहा है व गोलूवाला के सभी वर्गों की भावनाओं के सम्मानस्वरूप सिक्ख धर्म के बाणी श्री गुरू नानकदेव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पूर्व सेवादार बीबी हरमीत कौर द्वारा गुरुद्वारा साहेब गोलूवाला में गुरूनानक देव जी के प्रकाश दिहाड़े के लिए जो निवेदन किया गया है कि मुझे गोलूवाला के गुरुद्वारा साहेब में माथा टेकना है, हम उसके साथ है, पर गोलूवाला की संगत की कोई उपेक्षा किये बिना कोई ऐसा निर्णय मत लिजिए कि पूरे इलाके का माहौल तनाव व दिहाड़ा खण्डित न हो। आप प्रशासनिक कुशलता के साथ समझाईश करें कि एसजीपीसी सुल्तानपुर लोधी विश्व स्तर का प्रकाश दिहाड़ा आयोजित कर रही है, वहां शिरकत करें, तख्त दमदमा साहेब, गंगानगर के किसी गुरुद्वारा साहेब में माथा टेक करें सिक्ख होने का परिचय दें। इसलिए हम शान्ति और कुशलता से दिहाड़े का अयोजन हो, गोलूवाला की भावनाओं के अनुसार कार्य हो और बीबा जी कहीं भी मत्था टेक कर पूजा पद्धति, “लाज न मरू कहू कर मेरा श्री गुरुग्रंथ साहेब” उम्मीद हैं कि आप अच्छे से समझाईश कर इलाके में गुरूपर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न होगा। “नानक नीवां जो चले. लागे ना तात्ती वाह……. नानक नाम चड़दी कलां, तेरे भाणे सरबत दा भलां ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लखविंद्र सिंह डबली, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सिंह हनुमानगढ़, जगजीत सिंह जग्गी, प्रदीप सिंह चंचल, जीत सिंह गोलूवाला, रुलदू सिंह गोलूवाला, सुखमंदर सिंह, गमदुर सिंह, फतेह सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































