– डीसीसी पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों, विभाग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों की बैठक सम्पन्न
हनुमानगढ़। संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों को मनोनीत करने के लिए चल रही प्रक्रिया के अन्तर्गत मंगलवार को डीसीसी पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों, विभाग प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक अमित विज के मुख्य आतिथ्य में सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि पीसीसी पर्यवेक्षक यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर शूरा थे। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, राज्यसभा के पूर्व सदस्य अश्क अली टाक व पूर्व मंत्री भरत सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एआईसीसी पर्यवेक्षक अमित विज , पीसीसी पर्यवेक्षक यशपाल शूरा व
पूर्व विधायक डॉ सुरेश चौधरी का
साफा व शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक अमित विज ने कहा कि किसी भी पार्टी में संगठन का बहुत बड़ा महत्व है। संगठन के दम पर ही पार्टी आगे बढ़ती है। हनुमानगढ़ की बात करें तो यहां संगठन की स्थिति बेहतर है। विज ने बताया कि यह संगठन सृजन अभियान खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का है। इसे खुद राहुल गांधी संचालित करते हैं। जब भी बैठक होती है सबसे पहले राहुल गांधी, वेणुगोपाल व मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच में चर्चा की जाती है कि क्या किया जाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जींद में पार्टी ने दो बार सरपंच रहे व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया। लेकिन यह बात किसी ने नहीं सोची थी। जिला स्तर के बाद
11 अक्टूबर से ब्लॉक स्तर पर पहुंचेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































